Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs PAK: पाकिस्तान को लेकर इंजमाम ने दिया बड़ा बयान, कहा- टीम मैनेजमेंट ने नहीं किया अपना काम

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने मजबूती से शिकंजा कसने के बाद आखिरी पारी में मैच गंवा दिया और मैनचेस्टर में खेले गये पहले टेस्ट मैच को 3 विकेट से गंवा दिया। इसके बाद से पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम मैनेजमेंट और टीम की जमकर आलोचना की है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि उनकी टीम अभी भी इंग्लैंड से बेहतर है और अजहर अली की टीम अभी भी सीरीज में वापसी कर सकती है और पहले टेस्ट मैच की हार से उबरकर वापसी कर सकती है और तीन मैचों की सीरीज को जीतने की क्षमता रखती है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर चौथी पारी में मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जोस बटलर और क्रिस वोक्स की बदौलत मैच को गंवा दिया। हालांकि इंजमाम उल हक ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जीत की स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को हारते हुए देखना निराशाजनक था।

और पढ़ें: IPL 2020 के टाइटल स्पॉन्सर के लिये BCCI ने मांगे आवेदन, सामने रखी 300 करोड़ की शर्त

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर है और हमें पहला टेस्ट जीतना चाहिए था। यह काफी निराशाजनक है लेकिन मेरा मानना है कि पाकिस्तान अब भी श्रृंखला जीत सकता है।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 107 रन की बढ़त हासिल की थी, लेकिन दूसरी पारी में टीम महज 169 रन पर ऑल आउट हो गई थी जिससे इंग्लैंड को जीत के लिये 277 रनों का लक्ष्य मिला। वहीं इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने 5 विकेट महज 117 रन खो दिये थे। हालांकि जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने 139 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

और पढ़ें: पतंजलि को ही IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप देना चाहेगा BCCI, जानें क्या है कारण

इंजमाम उल ने कहा कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहिए था जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त होने के बाद निराश लग रहे थे। आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच साउथैम्पटन में 13 अगस्त से खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 5:06 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+