Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'माई नेम इज लखन' गाने पर डांस करते दिखे कप्तान कोहली, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय टीम बुधवार को अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। बू धाबी में मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली डांस करते हुए दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोहली बाउंड्री के नजदीक खड़े थे, कि इसी दाैरान जब गाना बजा तो वह दर्शकों की ओर इशारा करते हुए डांस मूव करते दिखे।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने महज 38 गेंदों में जीत लिया मैच, आरोन फिंच ने खेली विस्फोटक पारी

कोहली ने 'माई नेम इज लखन' गाने पर एक स्टेप किया। जैसे ही भीड़ ने भारतीय कप्तान को संगीत की ताल का आनंद लेते देखा, वे सभी उनके लिए नारे लगाने लगे। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख और शेयर कर चुके हैं। कोहली दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक है। यह कोई पहली बार नहीं है जब कोहली को मैदान पर डांस करते हुए देखा गया हो। इससे पहले 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भी कोहली ने 'गल्लां गुडियां' गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाए थे। 2019 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी विराट कोहली को डांस करते हुए देखा गया था। खास बात यह है कि 2016 में भी उन्होंने 'माई नेम इज लखन' गाने पर ही डांस किया था।

मैच की बात करें तो कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करने का माैका ही नहीं मिला। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और 140 रनों की साझेदारी की। हालांकि, जब रोहित शर्मा ने करीम जनत को अपना विकेट गंवाया, तो ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। जल्द ही, केएल राहुल 69 रन बनाकर आउट हो गए और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। पंत और पांड्या दोनों अंत तक टिकते हुए टीम का स्कोर 210 पहुंचा दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को सिर्फ 144 रनों पर रोक दिया और भारत ने 66 रनों से जीत दर्ज की।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 20:17 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+