बारबोरा क्रेजसिकोवा ने जीता अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब, अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा को हराया
नई दिल्ली। पैरिस के रोलैंड गैरोस में खेले जा रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2021 में शनिवार को महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेला गया जिसमें सीजेक की बारबरा क्रेजसिकोवा का सामना रूस की अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा से हुआ। बारबरा ने एक घंटे 58 मिनट तक चले इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनास्तासिया को 2-1 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया। फ्रेंच ओपन में यह लगातार छठे साल देखने को मिला है जब महिला सिंग्लस का खिताब किसी खिलाड़ी ने पहली बार जीतने का काम किया है।
बारबरा से पहले स्पेन की गारबाइन मुगुरुज़ा (2016), लाटविया की जेलेना ओस्टापेंको (2017), ऑस्ट्रेलिया की सिमोना हालेप (2018), ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी (2019) और पोलैंड की इगा स्वियेटेक (2020) ने जीतने का काम किया है। बारबरा ने अपने टेनिस करियर का पहला ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया है जिसके फाइनल मैच में उन्होंने अनास्तासिया को 6-1,2-6 और 6-4 की स्कोर लाइन से हराने का काम किया।
और पढ़ें: ENG vs NZ: फिर से ताश के पत्तों की तरह बिखरी कीवी बल्लेबाजी, 96 रन में खो दिये 7 विकेट
उल्लेखनीय है कि अनास्तासिया का यह 52वां ग्रैंडस्लैम था जिसमें भाग लेते हुए वह पहली बार फाइनल तक पहुंची थी तो वहीं बारबरा क्रेजिकोवा का यह 5वां ही ग्रैंडस्लैम है जिसमें वह पहली बार फाइनल खेलते हुए खिताब जीतने में कामयाब रही। बारबरा ने सेमीफाइनल मैच में मारिया सकारी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
फाइनल मैच के पहले सेट में बारबरा ने एकतरफा खेल दिखाते हुए अनास्तसिया को एकतरफा मात देते हुए 6-1 से सेट जीतने का काम किया, हालांकि दूसरे सेट में रूसी खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अनास्तसिया को वापसी का मौका नहीं दिया और 2-6 से सेट को अपने नाम किया। आखिरी सेट में मुकाबला टक्कर का रहा लेकिन अंत में बारबरा ने 6-4 से सेट को अपने नाम करते हुए अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया।
और पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना पड़ सकता है भारी, खिलाड़ियों पर बैन लगाने की हो रही तैयारी
आपको बता दें कि अब फ्रेंच ओपन 2021 में पुरुषों का फाइनल मैच रविवार को सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और ग्रीस के स्टीफोस सित्सिपास के बीच खेला जायेगा। स्टीफोस ने सेमीफाइनल मैच में एलेक्जैंडर जेव्रैव को हराने का काम किया था तो वहीं पर जोकोविच ने राफेल नडाल को हराकर फाइनल में जगह बनाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications