'पाकिस्तान को भारत से है सीखने की दरकार', जानें ऐसा क्यों बोले पूर्व कप्तान जहीर अब्बास
नई दिल्ली। हाल ही में आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किये गये पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेट जहीर अब्बास को पाकिस्तान क्रिकेट में दिये गये उनके योगदान के लिये जाना जाता है। इंग्लैंड दौरे से हाल ही में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत से कुछ सीखने की नसीहत दी है। जहीर अब्बास ने अपने करियर के दौरान 108 फर्स्ट क्लास शतक लगाने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: IPL 2020: कोरोना से ठीक होकर मैदान पर लौटे दीपक चाहर, CSK ने शेयर किया वीडियो
एशियन ब्रैडमैन के नाम से मशहूर जहीर अब्बास ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत से सीखने की सलाह देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारतीय खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत है। आपको यह देखना चाहिये कि उनके बल्लेबाज किस तरह से प्रदर्शन करते हैं। जब भी टीम संकट में होती है तो उनकी टीम का कोई न कोई खिलाड़ी संकटमोचक बनकर सामने आ जाता है। पाकिस्तान को यही चीज सीखने की जरूरत है।
और पढ़ें: क्रिकेट में Racism को लेकर छलका ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का दर्द, कहा- अब मांगते हैं माफी

सुनील गावस्कर ने सिखाया विपक्षी टीम से सीखना चाहिये
उल्लेखनीय है कि जहीर अब्बास ने पाकिस्तान के लिये 78 टेस्ट मैचों में 44.79 की औसत से 5062 रन बनाए हैं।
जहीर अब्बास ने अपने यूट्यूब चैनल 'क्रिकेटबाज' में कहा, 'भारत ने यह हमसे सीखा है, लेकिन अब समय है कि हम उनसे सीखें। सुनील गावस्कर हमेशा कहा करते थे कि आपको विपक्षी टीम से भी सीखना चाहिए।'

जहीर अब्बास ने दिया रोहित शर्मा का उदाहरण
जहीर अब्बास ने रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा, 'यदि आप कहते हैं कि रोहित अच्छा है तो आपको उनसे सीखना चाहिए। उन्हें देखो, देखो वह कैसे खेलते हैं, उनकी तकनीक को फॉलो करो। मैं खुद हनीफ मोहम्मद और रोहन कन्हाई से बहुत कुछ सीखा हूं।'

हमारे जमाने में नहीं होती थी ट्रेनिंग, देखकर सीखा
जहीर अब्बास ने कहा,'मैं उनके पास ट्रेनिंग लेने नहीं गया। मैंने उन्हें देखा और सीखा। हमारे समय में कोई कोच नहीं होते थे, सिर्फ एक मैनेजर होता था, जो हमारे साथ सफर करता था। फिर भी हमने बहुत से रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।'
लीजेंडरी पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान में खिलाड़ियों की एसोसिएशन बनाने पर बल देते हुए कहा, 'खिलाड़ियों की मजबूत एसोसिएशन हमेशा होनी चाहिए। लोग उसकी बात सुनते हैं। दूसरे देशों में ये है। बहुत सी चीजों में उनकी राय मानी जाती है। एसोसिएशन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच पुल का काम करती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
