
2 खिलाड़ी अभी भी क्वारंटीन में पूरा कर रहे हैं समय
उल्लेखनीय है कि सीएसके के मध्यक्रम बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अभी भी टीम के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना बाकी है। क्वारंटाइन पूरा होने के बाद उन्हें दो कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। टीम के एक अन्य सदस्य भी अभी अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने कहा, 'ऋतुराज और एक अन्य सदस्य के अलावा, टीम के जितने भी खिलाड़ी और सदस्य संक्रमित थे, वे सभी कोरोना जांच में नेगेटिव आने के बाद टीम होटल में लौट आए हैं। अगले कुछ दिनों में ऋतुराज का भी क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो जाएगा।'

ओपनिंग मैच में मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई
गौरतलब है कि 6 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया और परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा। भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के उदघाटन मैच के बाद अगले दिन दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने सामने होंगे, जबकि 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच होगा। शारजाह में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

इस बार खेला जायेगा आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा टूर्नामेंट
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार कुल दस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
