4 गेंद में 4 विकेट ले शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, हासिल किया खास मुकाम
नई दिल्ली। दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों यूएई में आयोजित हो रही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बन रहे हैं तो वहीं पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट लीग टी20 ब्लास्ट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस लीग में पाकिस्तान के सीमित ओवर्स के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे तो वहीं अब उन्ही की टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भी रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: RCB vs SRH: देवदत्त पाड्डिकल ने डेब्यू मैच में ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड में आयोजित हो रहे वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए हैम्पशायर के लिये 6 विकेट चटकाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी कर लिये।
और पढ़ें: RCB vs SRH: पहले मैच में डेब्यू कर रहे हैं यह 3 खिलाड़ी, जानें क्यों है इतने खास

एक ओवर में शाहीन अफरीदी ने पलट दिया मैच का पासा
उल्लेखनीय है कि हैम्पशायर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मिडिलएक्स की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन बना लिये थे। मिडिलएक्स को जीत के लिये 18 गेंद में 21 रन की दरकार थी जो लेकिन तभी शाहीन शाह अफरीदी ने मैच का पासा पलट दिया और एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर मिडिलसेक्स की टीम को 121 रनों पर ऑलआउट कर दिया और अपनी टीम को 20 रन से जीत दिलाई।

लगातार 4 गेंदों पर झटके 4 विकेट
शाहिन अफरीदी ने हैम्पशायर के लिये 18वें ओवर में गेंदबाजी की कमान संभाली और इस ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने जॉन सिम्पसन, स्टीव फिन थिलन वाल्लाविटा और टिम मुर्ताग को बोल्ड किया और अपनी हैट्रिक पूरी की और टी20 क्रिकेट में 4 गेंद पर 4 विकेट लेने का खास कारनामा किया।

पाकिस्तान के लिये अब तक शानदार रहा है करियर
गौरतलब है कि अफरीदी पाकिस्तान के उन गेंदबाजों में से हैं जिन्हें तीनों प्रारूपों में टीम के लिये खेलने का मौका मिला है। टेस्ट क्रिकेट में वह 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 35 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 77 रन देकर 5 विकेट चटकाने का है। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 40 विकेट और टी20 क्रिकेट में 18 विकेटट चटकाये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
