ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की ने किया टी20 टीम का ऐलान, हराना होगा काफी मुश्किल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। जहां टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीती हासिल की थी तो वहीं पर दूसरे टेस्ट मैच में बारिश ने खेल खराब कर दिया और मैच ड्रॉ हो गया, जबकि सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार से खेला जायेगा। वहीं 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 28 अगस्त से होगा। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: भारत में सानिया मिर्जा के पास नहीं आ सके शोएब मलिक, परिवार से बिना मिले पहुंचे इंग्लैंड
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने चोट से जूझ रहे दो खिलाड़ियों क्रिस जॉर्डन और बायें हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान को टीम में वापस बुलाया है, जो कि आयरलैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाये थे।
और पढ़ें: 'धोनी के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं रह गया था कुछ बाकी', पूर्व BCCI चीफ ने दिया बड़ा बयान

कुछ ऐसी नजर आयेगी इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इयोन मोर्गन की कप्तानी में जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जो डेनली, डेविड मलान, जेसन रॉय जैसे बल्लेबाजों को जगह दी है तो वहीं टीम में मोइन अली, टॉम करन, डेविन विली जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी शामिल है, इनके अलावा लुइस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, आदिल रशीद जैसे गेंदबाज भी टीम का हिस्सा बनें हैं।

पाकिस्तान का रहा है खराब रिकॉर्ड
आपको बता दें कि इंग्लैंड की सरजमीं पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, उन्होंने यहां पर अब तक 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से महज 2 में उसे जीत मिली है और 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम पहली बार इंग्लैंड का सामना करने उतरेगी। ऐसे में देखना यह है कि टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज अपनी टीम से नंबर 1 टीम जैसा प्रदर्शन करा पाते हैं या नहीं।

इंग्लैंड- पाकिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम
गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जान वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला मैनचस्टर क मैदान पर 28 अगस्त को खेला जायेगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर 30 अगस्त और 1 सितंबर को खेला जायेगा।

इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टी20 टीम
इयोन मॉर्गन, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कर्रन, जो डेनली, लुइस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल रशीद, जेसन रॉय, डेविड विली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
