For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

छोटी ड्रेस पर अश्लील कॉमेंट करने वालों को बीबीसी की महिला प्रेजेंटर ने ऐसे दिया करारा जवाब

रियो डी जेनेरियो। रियो ओलंपिक में एक ऐसा वाकया सामने आया जो वाकई चौंकाने वाला है। दरअसल, ओलंपिक प्रेजेंटर हेलेन स्केलटन ने एक बार फिर से आॅरेंज पार्टी ड्रेस पहनकर अपने दर्शकों को चौंका दिया। हेलेन पहले ब्लू पीटर स्टार भी रह चुकी हैं और अभी रियो ओलंंपिक में बीबीसी के लिए तैराकी के मुकाबलों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

इस दौरान उनके कपड़े अचानक आकर्षण का केंद्र बन गए। हेलेन ने इंस्ट्राग्राम पर भी #outfitoftheday के साथ अपनी तस्वीरों को पोस्ट किया है। रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, 70 मिनट के अंतर में जीते 2 गोल्ड मेडल

#रियो ओलंपिक 2016

यह था पूरा वाकया

शनिवार देर रात रियो ओलंपिक के स्वीमिंग एरिना में हेलेन ने शॉर्ट स्कर्ट और नेवी ड्रेस पहन रखी थी। इससे उनके ट्विटर प्रशंसक च​कित रह गए। इनमें से कुछ इतने अभद्र थे कि उन्होंने हेलेन की टांगों को पॉइंट आउट किया। इस ड्रेस में हेलेन की टांगे साफ दिख रही थीं और इसी का लेकर कुछ यूजर्स ने अश्लील टिप्पणियां कीं। सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

इस सबसे घबराने की बजाय हेलेन ने हिम्मत से काम लिया और उन्होंने सबक सिखाने की ​ठानी। रविवार को उन्होंने वही ड्रेस पहनकर इवेंट कवर किया जो कि उन्होंने शनिवार को पहनी थी। इसके बाद प्रशंसकों को फिर से टिप्पणी करने का मौका मिल गया।

फिर पहनी वही ड्रेस

रविवार को दिन में हेलेन ने नीली और सफेद लेस वाली ड्रेस पहनी तो वहीं रात में ऑरेंज रंग की ड्रेस पहनी। ट्विटर पर आए कॉमेंट्स को तो देखकर लगा कि लोगों को तैराकी से ज्यादा हेलेन की ड्रेस में रुचि है। एक ट्विटर यूजर ने तो यह त​क लिख दिया कि - हेलेन जरूर इसके बाद इस ड्रेस को पहने कर क्लब जाएंगी। इस तरह के कलाकारों की टुकड़ी उन लोगों को भी चैनल से जोड़े रखती है, जो स्पोर्ट्स देखने के लिए इंट्रस्टेड नहीं होते हैं।

'द स्वीमिंग जस्ट गॉट इंट्रस्टिंग!' वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया- ज्यादातर लोग स्वीमिंग नहीं देखते हैं!' हालांकि, कुछ यूजर्स ने हेलेन को सपोर्ट भी किया। एक ने लिखा कि अगर आप महिला के कपड़ों में तैराकी से ज्यादा रुचि ले रहे हैं तो यह उसके बारे में नहीं, बल्कि आपके बारे में बताता है। रियो ओलंपिक 2016: 21 गोल्ड जीतने वाले माइकल फेलप्स की लाइफ के कुछ रंग ग्रे भी...

कुछ ने किया सपोर्ट

एक अन्य यूजर ने हेलेन की ड्रेस को पॉइंट आउट करते हुए लिखा- डियर हेलेन यू आर ए ह्यूमन बींग। वीयर वॉटएवर द f*** यू लाइक। नो बडी हैस द राइट टू टैल यू अदरवाइज' डेलीमेल की एक खबर के मुताबिक, हेलेन इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में वॉर्डरॉब मलफंक्शन ( wardrobe malfunction) का भी शिकार हो चुकी हैं। जब उनकी लाल रंग की छोटी ड्रेस हवा की वजह से उड़ गई थी। उस वक्त इस स्टार ने तुरंत अपनी ड्रेस को संभाला और कवर किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+