ENG vs AUS: आखिरी मैच से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए जोस बटलर
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज में इंग्लिश टीम के लिये सलामी बल्लेबाज की नई जिम्मेदारी संभालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी मैच जिताउ पारियों के दम पर इंग्लैंड को सीरीज में अजेय बढ़त दिलाई है। जोस बटलर की ही नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से हराया और 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से जीत लिया। हालांकि इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की सेवायें सीरीज के आखिरी मैच में नहीं मिल पायेंगी।
जोस बटलर ने तीसरे और आखिरी मैच से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये छुट्टी ली है और आखिरी मैच से हट गये हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।
और पढ़ें: IPL 2020: डेविड हसी ने बताया कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में लगा सकता है दोहरा शतक
ईसीबी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जोस बटलर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए बायो-सिक्योर बबल से बाहर निकल गए हैं। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजिस बाउल में मंगलवार को होने वाले अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि वह शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले पहले वनडे मैच से पूर्व गुरुवार को जैव सुरक्षित वातावरण में वापस लौट आयेंगे और कोरोना टेस्ट के बाद वनडे सीरीज का हिस्सा बनने के लिये टीम के साथ मैनचेस्टर जायेंगे।
और पढ़ें: IND vs AUS: शिखर धवन को अब भी है टेस्ट में वापसी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये जानें क्या बोले
गौरतलब है कि जोस बटलर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से टीम का हिस्सा बने हुए हैं और लगातार दो महीने से जैव सुरक्षित वातावरण में खेल रहे हैं।
आपको बता दें कि जोस बटलर का इस सीरीज में प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने दो मैचों में 121 रन बनाए। बटलर की गैर मौजूदगी में टॉम बैंटन को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
