oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। भारतीय फैन्स के लंबे इंतजार के बाद बीसीसीआई ने रविवार को दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी लीग आईपीएल के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के बाद से जहां सभी टीमों ने अपनी तैयारी को और पुख्ता करना शुरु कर दिया है तो वहीं पर फैन्स भी अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखने के लिये अभी से तारीख मार्क करने लगे हैं। इस बीच जारी शेड्यूल के अनुसार आईपीएल के खिताब को 2 बार हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लीग में सबसे देरी से अपने अभियान का आगाज करने वाली टीम बनेगी।
और पढ़ें: ENG vs AUS: फिंच के खिलाफ इंग्लैंड ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, जमकर हुए ट्रोल
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच 23 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगी। आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के बाद केकेआर की टीम के मेंटोर डेविड हसी ने इस साल टीम के अभियान को लेकर बात की और अपनी टीम के उस खिलाड़ी का नाम भी बताया जो कि आईपीएल में दोहरा शतक लगा सकता है, हालांकि उसके लिये इस खिलाड़ी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी।
और पढ़ें: बड़ी खबर: सुरेश रैना को लगा बड़ा झटका, चाहकर भी IPL 2020 में नहीं कर सकेंगे वापसी
रसेल को तीसरे नंबर पर भेजा तो लगा देंगे दोहरा शतक
उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस साल टीम के नये कोच ब्रैंडन मैकलम की अगुवाई में नया कोचिंग स्टाफ नियुक्त किया है, जो कि इस साल आईपीएल के 13वें सीजन में वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतारने पर विचार कर रहा है।
रविवार को आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के बाद टीम के मेंटोर डेविड हसी ने कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है जिसमें रसेल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है।
आईपीएल 2019 के मोस्ट वैलुएबल प्लेयर थे रसेल
गौरतलब है कि आंद्रे रसेल को पिछले साल आयोजित हुए आईपीएल में 'मोस्ट वैलुएबल प्लेयर' चुना गया था, हालांकि कोलकाता की टीम को उनके इस्तेमाल को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
हसी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं? अगर आंद्रे रसेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं तो वह वास्तव में दोहरा शतक बना सकते हैं। रसेल के साथ कुछ भी संभव है।'
टीम की धड़कन हैं आंद्रे रसेल
रसेल ने 2019 आईपीएल की 13 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे।
रसेल को टीम की धड़कन करार देते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, 'एक शानदार खिलाड़ी, वह शायद टीम के दिल की धड़कन भी है।'
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, September 7, 2020, 7:05 [IST]
Other articles published on
Sep 7, 2020