IPL 2020 के बाद VIVO ने छोड़ी 2 और टाइटल स्पॉन्सरशिप, इन इवेंटस को लगेगा बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले महीने लद्दाख के गलवान इलाके में हुई हिंसक सैन्य झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बढ़ा हुआ है। इसको लेकर भारत में चीन विरोधी माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए गुरुवार को चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सर शिप से खुद को अलग कर लिया। बीसीसीआई ने इसको लेकर पुष्टि की है। वहीं रिपोर्ट के अनुसरा वीवो ने इस साल सिर्फ आईपीएल से ही नहीं बल्कि प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) और रियेलिटी शो बिग बॉस (BIG BOSS) की टाइटल स्पॉन्सरशिप को छोड़ने का भी फैसला किया है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: मसूद के शतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, टॉप ऑर्डर किया ध्वस्त
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह फैसला लिया है और साफ किया है कि वह इस साल कंपनी की ब्रैंडिंग और प्रमोशन पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करेगी। उसका पूरा ध्यान दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने तक वीवो के प्रॉडक्टस को रिटेल डिस्काउंट के जरिये बेचने पर होगा।
और पढ़ें: मुंबई की बारिश में उड़ी भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम की छत, 12 साल पहले ही बनकर हुआ था तैयार

वीवी ने तोड़ा प्रो कबड्डी लीग से करार
उल्लेखनीय है कि वीवो ने साल 2017 में प्रो कबड्डी लीग की टाइटल स्पॉनसरशिप के लिये स्टार इंडिया के साथ पांच सालों के लिए 300 करोड़ में डील साइन (2017-2021) की थी। कोरोना महामारी के कारण 2020 में कबड्डी लीग कैंसल कर दी गई है। ऐसे में कंपनी ने स्टार इंडिया से डील को रद्द करने के लिये संपर्क किया है।

Big Boss को भी वीवो ने कहा बॉय
वहीं वीवो ने बिग बॉस के लिये कलर्स चैनल से साल 2019 में 2 सालों के लिये 60 करोड़ में टाइटल स्पॉनसरशिप की डील साइन की थी। कंपनी ने BCCI के साथ 2190 करोड़ की मेगा डील (2018-2022 तक के लिए) की थी। हर साल यह ब्रांडिंग और प्रमोशन पर 1000 करोड़ के करीब खर्च करती है, जिसमें 440 करोड़ सालाना BCCI को और 120-150 करोड़ आईपीएल मैच के दौरान खर्च किए जाते हैं।

हर साल प्रमोशन पर करोड़ों खर्च करती है वीवो
आपको बता दें कि वीवो प्रो कबड्डी के लिए हर साल 60 करोड़ और टेलीविजन शो बिग बॉस के लिए हर सीजन के लिए वह 30 करोड़ रुपये चुका रही थी। वहीं आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप पर वीवो हर साल 440 करोड़ खर्च करती थी। इस साल IPL-13 को भारत के बाहर सितंबर में यूएई में करवाया जा रहा है। BCCI और वीवो की तरफ से गुरुवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा गया कि दोनों ने मिलकर इस पार्टनरशिप को 2020 में विराम देने का फैसला किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
