Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कार्तिक की बॉलिंग पर बेन स्टोक्स ने किया ऐसा ट्वीट, फैन्स हुए कन्फ्यूज, पूछा- तारीफ या बेइज्जती

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (IPL 2020) का 20वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और राजस्थान की टीम को जीत के लिये 194 रनों का लक्ष्य रखा।

वहीं मुंबई के लिये इस मैच में सूर्यकुमार यादव (79), रोहित शर्मा (35), हार्दिक पांड्या (30) और क्विंटन डिकॉक ने 23 रनों का योगदान दिया और मुंबई ने 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान राजस्थान की टीम ने आज युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी को डेब्यू का मौका दिया जिसके बाद उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: DC vs RCB: डिविलियर्स ने बताया हार का कारण, दिल्ली के खिलाफ जानें कहां हुई विराट सेना से गलती

कार्तिक त्यागी ने अपने डेब्यू मैच में मुंबई के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी कर 36 रन दिये और 1 विकेट भी हासिल किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को कैच आउट कराया। उनकी गेंदबाजी को देखकर न सिर्फ कमेंटेटर्स खुश हो रहे थे बल्कि क्वारंटीन में समय बिता रहे उनके टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भी खुशी जताई है।

हालांकि कार्तिक त्यागी को लेकर बेन स्टोक्स ने जो ट्वीट किया उसने फैन्स को कन्फ्यूज कर दिया कि वह उनकी तारीफ कर रहे हैं या फिर बेइज्जती। उल्लेखनीय है कि कार्तिक त्यागी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली को अपना आदर्श मानते हैं और उन्ही की तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं।

कार्तिक को लेकर बेन स्टोक्स ने लिखा,' त्यागी का रन-अप ब्रेट ली की तरह है और वह गेंद ईशांत शर्मा की तरह फेंकता है।' जैसे ही स्टोक्स ने यह ट्वीट किया वैसे ही फैन्स ने उनसे सवाल पूछना शुरु कर दिया कि आखिरकार वह इस युवा गेंदबाज की तारीफ कर रहे हैं या बेइज्जती। इसके जवाब में स्टोक्स ने फिर लिखा कि यह न तो तारीफ है और न ही बेइज्जती। यह महज एक ऑबजर्वेशन है।

और पढ़ें: DC vs RCB: विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान तोड़ा ICC का बड़ा नियम, मिली चेतावनी

गौरतलब है कि खुद ब्रेट ली ने भी इस बात को स्वीकार किया कि इस युवा गेंदबाज का रन अप बिल्कुल उन्हीं के जैसा है और टीवी पर बैठे कॉमेंटेटर्स ने भी इस बात को बार-बार कहा।

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स भी इस समय राजस्थान रॉयल्स के साथ जु़ड़ने के लिये यूएई पहुंच गये हैं, जहां पर वह अभी क्वारंटीन में वक्त पूरा कर रहे हैं। वह 11 अक्टूबर को होने वाले मैच में टीम के साथ जुडे़ंगे, जिसकी टीम को काफी खल रही है।

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 22:27 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+