Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021 : आखिर कहां हुई मुंबई से गलती, हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करने के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जाने का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। टीम के अब दो मैच बचे हैं, जो उन्हें जीतने ही होंगे, लेकिन साथ में नेट रन रेट में बड़ा सुधार भी लाना होगा। अगर नेट रन रेट अच्छा नहीं रहता तो फिर उनका 14 अंक के साथ सफर समाप्त होना तय है। वहीं हार का सामना करने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि उनसे क्या गलती हुई।

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग बोले- चाहे टीम प्रबंधन उसकी तारीफ करे, लेकिन मैं खुश नहीं हूं

नहीं की बेहतरीन बल्लेबाजी

नहीं की बेहतरीन बल्लेबाजी

रोहित ने कहा, ''हम हमेशा से जानते थे कि यह एक मुश्किल मैदान होगा। हमने बहुत सारे मुकाबले यहां होते देखे हैं और हम जानते थे कि खेलने के लिए यह सबसे आसान मैदान नहीं है और आप जो रन चाहते हैं वहां तक पहुंच पाना आसान नहीं है। हम तैयार होकर आए, हमें मालूम था कि परिस्थितियों से क्या उम्मीद करनी है। हमने चर्चा भी कि थी जब हम बल्लेबाजी करते हैं तो हमें कैसा प्रदर्शन करना चाहिए। लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमने वह साझेदारियां नहीं बनाईं जो जरूरी थीं। हम हमेशा से जानते थे कि यह 170-180 स्कोर वाला विकेट नहीं है, हमें पता था कि यहां 140 का स्कोर सही है।''

खेल में कुछ कमी है

खेल में कुछ कमी है

इसके अलावा रोहित ने बताया कि उनकी टीम में इस सीजन में कुछ कमियां रही हैं। रोहित ने कहा, ''हम साझेदारी को आगे नहीं बढ़ा सके। यदि आपके बल्लेबाज बोर्ड पर रन नहीं बनाने जा रहे हैं, तो फिर लगातार मैच जीतना मुश्किल हो जाता है। हमने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से संघर्ष किया है, मैं व्यक्तिगत रूप से इस बात को स्वीकार करता हूं। लेकिन मैं किसी भी सदस्य पर बात नहीं फेंकूंगा। हम बहुत अच्छी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन हम बीच में अमल नहीं कर पा रहे हैं, थोड़ा निराशाजनक है। हम बस उस खेल को खेलना चाहते हैं जिसे हम जानते हैं। मुझे लगता है कि हमारे खेल में कुछ कमी है। हम अपनी क्षमता के लिए नहीं खेल रहे हैं जिसके लिए हम जाने जाते हैं, यह कुछ ऐसा है जो यूएई के चरण में गायब है। उम्मीद है कि अगले दो मैचों में हम बाहर आ सकते हैं और उस तरह से खेल सकते हैं जिसके लिए हम जाने जाते हैं।''

अब प्लेऑफ में जाना मुश्किल

अब प्लेऑफ में जाना मुश्किल

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जाने का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में दिल्ली ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 व रविचंद्रन अश्विन के नाबाद 20 रनों की मदद से 4 विकेट रहते मैच जीत लिया। यह दिल्ली की 9वीं जीत है, जबकि मुंबई को 12 मैचों में 7वीं हार रही। मुंबई अब अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके दो लीग मैच बचे हैं। अगर वो दोनों जीत भी जाती है तो खराब नेट रन रेट के कारण उन्हें बाहर होना होगा। मुंबई की नेट रन रेट -0.453 है। वहीं केकेआर व पंजाब की नेट रन से उनसे सही है।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 19:59 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+