IND vs AUS: ईशांत और भुवी चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दो तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने जाना है, जहां पर टीम इंडिया को कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। वहीं इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के दौरान चोटिल हो गये जिसके बाद इस दौरे पर जाने वाले दो गेंदबाज कौन हो सकते हैं यह सवाल निकला है।
भारतीय टीम इस दौरे के लिये मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को भी जगह दे सकते हैं, जबकि इस सीरीज में जाने के लिये अक्षर पटेल भी इस सीरीज के दावेदार हो सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: चहल ने मंगेतर धनश्री के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ट्रोल हुए डिविलियर्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले सुनील जोशी की अध्यक्षता में होने वाली बीसीसीआई की मीटिंग में इस हफ्ते तीनों प्रारूपों के लिए टीम का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में समिति केरेवी वायरस के देखते हुए चयनकर्ता ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम के दो सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (जांघ की चोट) और ईशांत शर्मा (मांसपेशियों में खिंचाव) इस समय गंभीर चोटों से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके दौरे से बाहर होने की आशंका है।ऐसे में चयन समिति मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के साथ नवदीप सैनी को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल कर सकती है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी टीम में शामिल कर सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: बेकार गई धवन की शतकीय पारी, पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम की संभावित टीम (सभी प्रारूपों में): विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, केएल राहुल, शिखर धवन, पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शारदुल ठाकुर, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
