'विश्वकप में पाकिस्तान से डरने की जरूरत नहीं', अजीत आगरकर ने भारत को दिया जीत का मंत्र
नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर टी20 विश्वकप 2021 का आगाज हो चुका है और पहले ही दिन फैन्स को काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जहां ओमान की टीम ने महज 13.4 ओवर्स में मैच जीत लिया तो वहीं पर स्कॉटलैंड की टीम ने उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को 6 रनों से हरा दिया। भारत को इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है, जिसके शुरू होने में अभी भी एक हफ्ते का समय बाकी है लेकिन फैन्स और दिग्गजों के बीच इस मुकाबले को लेकर अभी से रोमांच देखा जा सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने इस महामुकाबले को लेकर भविष्यवाणी की है और बताया है कि इस मैच का नतीजा किसके पक्ष में जायेगा।
और पढ़ें: आखिर क्यों युवराज सिंह को पहले मिली 'जेल' फिर 'बेल', जानें क्या था युजवेंद्र चहल का मामले पर रिएक्शन
स्टार स्पोर्टस के टी20 विश्वकप स्पेशल शो क्लास ऑफ 2007 पर बात करते हुए आगरकर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत के लिये कोई बड़ा खतरा नहीं पैदा करती है लेकिन फिर भी पड़ोसियों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। इस दौरान अजीत आगरकर ने टी20 विश्वकप 2007 के सफर को भी याद किया।

सपनों भरा दौरा था 2007 टी20 विश्वकप
अजीत अगरकर ने टी20 विश्वकप के पहले संस्करण को याद करते हुए कहा,' वो पूरा टूर्नामेंट (2007 टी20 विश्वकप) हमारे लिये एक सपनों भरा दौरा था, हमने कभी नहीं सोचा था कि हम जैसे कुछ युवा खिलाड़ी इतना बड़ा कारनामा कर सकते हैं वो भी पाकिस्तान के खिलाफ, मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंद्विता हमेशा अपने साथ भावनाओं को लेकर आती है और विश्व कप में होने वाले सबसे बड़े मुकाबलों में से एक है।'

पाकिस्तान को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
उन्होंने आगे कहा,'जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो हमेशा उम्मीदें ज्यादा होती हैं और काफी चीजें दांव पर होती है लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म और आंकड़ों को देखें तो मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान की टीम चुनौती भी पेश कर पायेगी। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने पड़ोसी देश को हल्के में लें क्योंकि क्रिकेट काफी मजेदार खेल है और चीजें कभी भी बदल सकती हैं, खासतौर से टी20 क्रिकेट में।'

इरफान पठान ने याद किया 2007 विश्वकप का बॉल आउट मैच
इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भी टी20 विश्वकप के पहले संस्करण की यादें शेयर करते हुए कहा,'मुझे आज भी याद है कि कैसे एक-एक करके सभी सीनियर खिलाड़ियों ने इस प्रारूप से अपना नाम नाम वापस ले लिया और उसके बावजूद भारत की कम अनुभवी और युवा टीम ने शानदार प्रदर्सन किया और आगे बढ़ती चली गयी। मुझे लगता है कि उस वक्त मैं ही टीम में टी20 प्रारूप का सबसे अनुभवी खिलाड़ी था क्योंकि मैंने कुछ समय के लिये मिडलसेक्स की टीम के लिये खेला था। मुझे लगता है हमने पाकिस्तान को पहले मैच बॉल आउट के तहत हराने के बाद एक यूनिट के रूप में काम करना शुरू कर दिया। वह मेरे लिये पूरे टूर्नामेंट का सबसे पसंदीदा मैच है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
