RCB vs KXIP: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो आरसीबी-पंजाब के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 31वां मैच आज शारजाह के मैदान पर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। इस सीजन अब तक अंक तालिका में सबसे नीचे काबिज किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने सिर्फ 1 ही मैच में जीत हासिल की है और वो भी आरसीबी के ही खिलाफ, जहां पर केएल राहुल ने 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में पंजाब की टीम ने 97 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि पंजाब के लिये पहले राउंड का खेल समाप्त होने के बाद यह इकलौती जीत है जो उसके खाते में है, वहीं आरसीबी की टीम अंकतालिका में 5 जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।
और पढ़ें: DC vs RR: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली ने जीता मैच, यहां बदला मैच
इतना ही नहीं उसने अपने पिछले मैच में कोलकाता की टीम को इसी मैदान पर 82 रनों से हराया था जबकि पंजाब की टीम को केकेआर के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम को लगभघ 4 मैचों में काफी करीबी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पंजाब के लिये यह मैच करो या मरो जैसा है, अगर उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे लगभग हर मैच में जीत हासिल करनी होगी वरना वो आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम बन जायेागी। ऐसे में फैन्स को अगर रोमांचक थ्रिलर के साथ-साथ फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर इनाम जीतने का मौका मिले उनके लिये यह मौका और भी खुशियों भरा होगा।
ऐसे में अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: पृथ्वी शॉ को पहली गेंद पर बोल्ड कर ऑर्चर ने किया बीहू डांस, देखें वीडियो
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, आकाश दीप सिंह, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कोट्रेल, रवि बिश्नोई।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11: एरॉन फिंज, देवदत्त पड्डिकल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, गुरकीरत मान सिंह।
ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-
विकेटकीपर- केएल राहुल (11), एबी डिविलियर्स (10.0)
बल्लेबाज- विराट कोहली (10.5), देवदत्त पड्डिकल (8.5), एरॉन फिंच (9.0), क्रिस गेल (9.0)
ऑलराउंडर - वाशिंगटन सुंदर (8.5)
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (9.0), मोहम्मद सिराज (8.0), आकाशदीप सिंह (8.0), रवि बिश्नोई।
आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें पंजाब की टीम ने 13 तो आरसीबी की टीम ने 12 बार जीत हासिल की है। वहीं पिछले 6 मुकाबलों की बात करें तो आरसीबी की टीम ने 4 तो पंजाब की टीम ने सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
