रियो ओलंपिक 2016:गुस्साये मिल्खा सिंह ने सलीम खान को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली| दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह ने मंगलवार को 'सद्भावना दूत' मामले में सलीम खान को करारा जवाब दिया है। मिल्खा ने कहा कि मेरी जीवनी बनाकर बॉलीवुड ने मुझ पर कोई एहसान नहीं किया है इसलिए इस बात को आप दिमाग से निकाल दीजिये सलीम जी।
मैंने अपनी कहानी एक रुपये में दी थी और यह कोई छोटी चीज नहीं है। अगर फिल्म वालों का कोई कार्यक्रम हो, तो क्या वो किसी खिलाड़ी को अध्यक्ष या एम्बेस्डर बनाएंगे, नहीं ना फिर ओलंपिक में सलमान की क्या जरूरत?
मेरे ऊपर किसी ने कोई एहसान नहीं किया है सलीम जी
मालूम हो कि सलमान खान के बचाव में सलीम खान ने फ्लाइंग मशीन मिल्खा सिंह को ही खरी-खरी सुना डाली थी। सलीम खान ने ट्वीट के जरिये मिल्खा सिंह को जवाब दिया था कि आप भूल गये कि इसी बॉ़लीवुड ने आपको गुमनामी के अंधेरे से निकाला था। मालूम हो कि मिल्खा सिंह की जीवन पर फिल्म बनी है भाग मिल्खा भाग।
सलमान खान को लेकर छिड़ा है बड़ा विवाद
जिसके बाद मिल्खा सिंह ने टाइम्स नाउ पर बात करते हुए सलीम खान को करारा जवाब दिया और कहा कि फिल्म बनाकर किसी ने मेरे ऊपर कोई एहसान नहीं किया है। आपको बता दें कि ये विवाद इसलिए पैदा हुआ कि क्योंकि सलमान खान को रियो ओलंपिक 2016 में इंडिया का 'सद्भावना दूत' बनाया गया है जिस पर मिल्खा सिंह समेत कई दिग्गजों ने एतराज जताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
