Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs WI Test: सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं अंपायरों ने भी टेके वेस्टइंडीज के सामने घुटने, जानें कैसे

England vs West Indies, 1st Test : 5 Wrong umpiring decisions in Southampton Test |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। वहीं इस मैच में रोमांच के साथ ही कई अनोखी चीजें देखने को मिल रही है। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। पहला दिन बारिश के चलते धुल जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन तक इंग्लैंड पर काफी मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड पर 114 रनों की बढ़त बनाई तो इंग्लैंड की टीम ने भी बिना कोई विकेट खोये 15 रन बना लिये थे।

और पढ़ें: ENG vs WI: पहले मैच में ही बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

मैच में वेस्टइंडीज टीम का बोलबाला देखने को मिला है। न सिर्फ गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग बल्कि अंपायरिंग में भी कैरिबियाई खिलाड़ियों ने सभी को पीछे छोड़ दिया। यह मैच अंपायरिंग के लिहाज से अब तक काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

और पढ़ें: फैन्स को करना होगा अभी और इंतजार, कोरोना के चलते BCCI रद्द कर सकता है एक और सीरीज

वेस्टइंडीज ने कई बार अंपायर के फैसले को पलटा

वेस्टइंडीज ने कई बार अंपायर के फैसले को पलटा

उल्लेखनीय है कि मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम ने 5 बार डीआरएस का इस्तेमाल किया और हैरानी की बात यह रही कि 4 बार वो अंपायर का फैसला बदलने ममें कामयाब रहे। साउथैम्पटन टेस्ट मैच में फील्ड अंपायर रिचर्ड केटेलबोरोह और रिचर्ड इलिंगवर्थ के लिए दिन काफी मुश्किलों भरा साबित हुआ। जहां पर दोनों अंपायर ने 4 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ गलत निर्णय दिया और कैरिबियाई खिलाड़ियों ने डीआरएस का इस्तेमाल कर हर बार फैसले को पलटने का काम किया। इसके बाद दोनों अंपायरों के फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं।

पहले गेंदबाजी में अंपायरों ने सुनाये गलत फैसले

पहले गेंदबाजी में अंपायरों ने सुनाये गलत फैसले

गौरतलब है कि मैच के तीसरे दिन पहला डीआरएस 25.4 ओवर में लिया गया जब शैनन गैब्रियल की गेंद ने रोरी बर्न्स के पैड को छुआ और अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। गैब्रियल ने थर्ड अंपायर का रुख करने का फैसला किया और नतीजा उनके पक्ष में आया। इसके बाद 33वें ओवर में जेसन होल्डर की गेंद जैक क्रॉली के पैड पर लगी और उन्हें भी आउट नहीं दिया गया। होल्डर ने तीसरे अंपायर का रुख किया और नतीजा फिर उनके पक्ष में आया। जोफ्रा आर्चर की विकेट भी जेसन होल्डर के नाम कुछ इसी तरह से हुई और डीआरएस के चलते फैसला पलटने से उन्होंने अपने 5 विकेट भी पूरे कर लिये।

बल्लेबाजी में भी जारी रहा खराब अंपायरिंग का सिलसिला

बल्लेबाजी में भी जारी रहा खराब अंपायरिंग का सिलसिला

सिर्फ कैरिबियाई गेंदबाजी के दौरान ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी के दौरान भी खराब अंपायरिंग का सिलसिला जारी रहा। जेम्स एंडरसन की गेंद पर जब अंपायर ने जॉन कैम्पबेल को आउट दिया तो उन्होंने आखिरी सेकेंड में रिव्यू लिया और नतीजा उनके पक्ष में रहा। 6 ओवर बाद अंपायर ने फिर से कैम्पबेल को आउट दिया और उन्होंने फिर डीआरएस लिया और नतीजा बदल गया।

अंपायर इलिंगवर्थ को आखिरकार सफलता तब मिली जब उसी ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरी बार कैम्पबेल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और अंपायर ने आउट करार दे दिया। कैंपबेल ने रिव्यू लिया लेकिन इस बार फील्ड अंपायर का फैसला माना गया।

Story first published: Sunday, July 12, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+