T20 विश्वकप से पहले कैसे संन्यास से वापस लौट सकते हैं मोहम्मद आमिर, वकार यूनिस ने किया खुलासा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच अक्सर मतभेदों की खबर सामने आती रहती है। हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान ने भी टीम मैनेजमेंट के साथ अपनी केमिस्ट्री सही से न बैठने को लेकर इस्तीफा दे दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि यूनिस खान ने पाकिस्तान के लिये बतौर बल्लेबाजी कोच एक साल का समय भी पूरा नहीं किया। इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच यूनिस खान के साथ मतभेद की बात कहते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
आमिर यहीं पर नहीं रुके उन्होंने संन्यास लेने के बाद देश छोड़कर अमेरिका में बसने का फैसला किया है और वहां कि क्रिकेट टीम के साथ दोबारा अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का फैसला किया है। हालांकि आमिर के इस फैसले के सामने आने के बाद पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में उनकी वापसी को लेकर अटकल बाजियां शुरू हो गई। इन खबरों को उस वक्त और जोर मिला जब पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने आमिर से मिलकर उनकी विश्व कप में वापसी की उम्मीद जताई थी।
हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने मोहम्मद आमिर को लेकर जिस तरह से बयान दिया है उससे साफ है कि अगर आमिर संन्यास से वापस लौट भी आते हैं और टी20 विश्व कप की टीम का हिस्सा बन जाते हैं लेकिन उसके बाद भी प्लेइंग 11 में उनका जगह बना पाना मुश्किल है। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए जब वकार यूनिस से मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको नेशनल टीम में खेलना है तो घरेलू स्तर पर छाप छोड़ने वाला प्रदर्शन करना होगा नहीं तो टीम में चयन मुश्किल है।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आमिर ने हाल ही में यूएई में खेले गये पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया था लेकिन इस दौरान वो अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर पाने में नाकाम रहे थे। वकार यूनिस का मानना है कि यहां पर कोई निजी टीम नहीं है बल्कि देश की बात है और देश के लिये खेलना है तो चयनकर्ताओं को प्रभावित करना ही होगा।
उन्होंने कहा,'मोहम्मद आमिर बेहतरीन क्रिकेटर हैं लेकिन अगर उन्हें नेशनल टीम में वापसी करनी है तो घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करना होगा, नहीं तो उनकी टीम में वापसी मुश्किल है। सच कहूं तो मुझे वसीम खान और आमिर की मुलाकात के बारे में कुछ नहीं पता इस वजह से मैं उस पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक चीज साफ है कि यह मेरी या आपकी क्रिकेट टीम नहीं है बल्कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम है। अगर आपको अपने देश के लिये खेलना है अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आपको यह याद रखना होगा कि यह नेशनल क्रिकेट है फ्रैंचाइजी लीग नहीं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
