USA vs PNG: भारतीय मूल के खिलाड़ी ने जड़े एक ओवर में 6 छक्के, रोहित-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली। पपुआ न्यू गुनिया और युनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका की टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा हैं, जहां पर भारतीय मूल के खिलाड़ी ने छक्कों की बरसात कर न सिर्फ फैन्स का दिल जीत लिया बल्कि अपने नाम कई सारे रिकॉर्ड भी कर लिये हैं। पीएनजी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अमेरिका की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया। यूएसए की टीम के लिये बल्लेबाजी में आगाज कुछ खास नहीं रहा और उसने महज 23 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये। वहीं टीम के लिये संभल कर बल्लेबाजी कर रहे एरॉन जॉन्स (22) भी 72 रन के स्कोर पर रन आउट का शिकार हो गये।
और पढ़ें: T20 World Cup टीम के मुख्य चयनकर्ता ने किया खुलासा, बताया- क्यों चुने गये ईशान किशन
हालांकि इसके बाद मैदान पर भारतीय मूल के खिलाड़ी जसकरन मल्होत्रा की एंट्री हुई जिन्होंने 124 गेंदों में 4 चौके और 16 छक्के लगाकर नाबाद 173 रन की पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जसकरन की पारी की बदौलत यूएसए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 271 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
और पढ़ें: आखिरी टेस्ट में इन दो खिलाड़ियों की रहेगी दरकार, मैनचेस्टर टेस्ट को लेकर जो रूट ने किया खुलासा

वनडे क्रिकेट में 6 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें जसकरन
उल्लेखनीय है कि अपनी इस शानदार पारी के साथ ही जसकरन ने न सिर्फ टीम को लो स्कोर पर ऑल आउट होने से बचाया बल्कि अमेरिका की क्रिकेट टीम के लिये शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। जसकरन मल्होत्रा ने अपनी इस पारी के दौरान छक्कों की बरसात कर दी और एक ओवर में 6 छक्के लगा दिये थे। इसके साथ ही वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले वनडे क्रिकेट में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम है जिन्होंने 2007 विश्वकप के दौरान यह कारनामा किया था।

जसकरन ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
जसकरन मल्होत्रा ने अपनी इस पारी के दौरान पीएनजी के गेंदबाज गौदी टोका को निशाना बनाया और पारी के आखिरी ओवर में 6 छक्के जड़ दिये। टोका अपनी पारी के दौरान एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके हैं। जसकरन ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 4 चौके और 16 छक्के जड़े और भारत के सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम है जिन्होंने 2019 विश्वकप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लगाये थे। इयोन मोर्गन ने अपनी इस पारी के दौरान एक पारी में 17 छक्के लगाये थे। वहीं जसकरन मल्होत्रा अब एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा और क्रिस गेल के साथ 16 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

पीएनजी के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
गौरतलब है कि जसकरन की पारी को छोड़ दिया जाये तो पीएनजी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फील्डिंग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर यूएसए के दो खिलाड़ियों को रन आउट किया। पीएनजी के लिये डैमियन रवु, चैड सोपर और पोकाना ने 2-2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर चार्ल्स एमिनी के खाते में एक विकेट आया। जवाब में यूएसए की टीम ने 15 ओवर के खेल के बाद पीएनजी की टीम के 3 विकेट महज 57 रन पर चटका दिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications