ENG vs AUS, 2nd ODI: कनकशन टेस्ट में पास हुए स्टीव स्मिथ, अब इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे धमाल
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम के लिये मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले खुश खबरी आई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शुक्रवार को खेले गये ओपनिंग वनडे मैच से पहले अभ्यास में सिर पर गेंद लगी थी जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच से बाहर रखने का फैसला किया गया। हालांकि बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन करने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने धमाल मचाया और इंग्लिश टीम को ऑल आउट कर 19 रनों से जीत हासिल की।
और पढ़ें: IPL 2020 के आगाज से पहले CSK के लिये आई अच्छी खबर, खिताब जिता सकती है हेजलवुड की फॉर्म
वहीं स्टीव स्मिथ को सिर पर गेंद लगने की वजह से इस खिलाड़ी को दो बार कनकशन टेस्ट कराने के लिये कहा गया था जिसमें पास होने पर ही उन्हें टीम में दूसरे और तीसरे मैच के लिये एंट्री मिलनी थी। वहीं दूसरे वनडे मैच से पहले स्टीव स्मिथ के कनकशन की दोनों रिपोर्ट आ गई है और वह दोनों में पास हो गये हैं।
और पढ़ें: हरभजन सिंह के ट्वीट से मचा हड़कंप, कहा- जल्द करेंगे क्रिकेट पर खुलासा, बदल देगा देखने का नजरिया

कनकशन टेस्ट में पास हो गये हैं स्टीव स्मिथ
इसके साथ ही अब उनका मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में खेलना तय हो गया है। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ को गुरुवार की शाम को अभ्यास करते हुए कोचिंग स्टाफ के थ्रो की बदौलत सिर पर चोट लग गई थी।
क्रिकेट डॉट कॉम एयू पर छपी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अनिवार्य कनकशन टेस्ट में पास हो गये हैं और अब वह रविवार को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर पहले मैच से बाहर रखा गया था।

स्मिथ को बाहर रखने का फैसला बिल्कुल सही
स्मिथ को टीम से बाहर रखने को लेकर हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छा फैसला था। सिर की चोटों के लिए गैर जरूरी जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। इससे हमारे सिलेक्शन पैनल को कुछ सरदर्द होगा। जब भी स्टीव स्मिथ टीम में वापसी करते हैं, यह शानदार अहसास होता है।'

एशेज में फी स्मिथ को लगी थी चोट
गौरतलब है कि पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर थी तब भी स्टीव स्मिथ के सिर पर जोफ्रा आर्चर की बाउंसर लगी थी और वो उस मैच की दूसरी पारी और सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो गये थे।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शुक्रवार को ग्रोइन पेन से जूझ रहे थे। वह फील्डिंग के दौरान फिसल गये थे, हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर तो पूरे किये लेकिन रविवार को उनके खेलने को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
