जसप्रीम बुमरा ने धीरे-धीरे पकड़ी रफ्तार, मुंबई इंडियंस के लिए साबित हो रहे हैं अहम कड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला है। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपने 7-7 मैच खेल चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने जहां 7 मैचों में से 5 मैच में जीत दर्ज की है तो केकेआर की टीम ने 7 मैचों में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है। प्वाइंट टेबल पर मुंबई की टीम दिल्ली के बाद दूसरे पायदान पर है तो केकेआर चौथे पायदान पर है। ऐसे में आज केकेआर इस मैच को जीतकर प्वाइंट टेबल पर ऊपर आने की कोशिश करेगी। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम में जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ड और जसप्रीत बुमरा जैसे धाकड़ गेंदबाज हैं। लेकिन टीम में जसप्रीत बुमरा की भूमिका काफी अहम है।
जसप्रीत बुमरा अपनी सटीक लाइन और लेंथ की वजह से किसी भी टीम के बल्लेबाज के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं। रफ्तार के साथ उनके पास सटीक लाइन और लगातार यॉर्कर गेंदें फेंकने की क्षमता उन्हें दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की श्रेणी में लाकर खड़ा करती हैं। हालांकि इस सीजन की शुरुआत बुमरा के लिए कुछ खास नहीं रही, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है बुमरा अपनी लय में वापस आ रहे हैं। मैच दर मैच बुमरा की गेंदबाजी में धार लौट रही है और वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। शुरुआती ओवर में टीम को ब्रेकथ्रू दिलाने और आखिरी के ओवरों में कम रन खर्च कर विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में बुमरा की भूमिका काफी अहम है। ऐसे में आज के मैच में बुमरा की गेंदबाजी पर हर किसी की नजर रहेगी।
7 मैचों में प्रदर्शन
आईपीएल के इस सीजन में अभी तक खेले गए सभी 7 मैचों में बुमरा के प्रदर्शन पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि बुमरा लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारने में जुटे हैं और वह सटीक लाइन-लेंथ से विरोधी खेमे के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।
- चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में 4 ओवर में 43 रन , एक विकेट
- केकेआर के खिलाफ दूसरे मैच में 4 ओवर 32 रन, 2 विकेट
- आरसीबी के खिलाफ मैच में 4 ओवर 42 रन, कोई विकेट नहीं
- पंजाब के खिलाफ मैच में 4 ओवर 18 रन, 2 विकेट
- हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर, 41 रन, 2 विकेट
- राजस्थान के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट
- दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर 26 रन, कोई विकेट नहीं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
