'न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे पास हिम्मत नहीं थी', शास्त्री ने बताया हार का कारण
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में अपने पहले शुरूआती दोनों मैच हार गया था। पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली तो न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी थी। वहीं अब कोच रह चुके रवि शास्त्री ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें कीवी टीम के खिलाफ हार मिली थी। शास्त्री ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ हम अच्छा स्कोर नहीं कर पाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे पास हिम्मत नहीं थी। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने मजबूती से खेल नहीं दिखाया, बस वो दिन था जिसमें नहीं दिखा सके। हम मजबूती की बात कर रहे हैं तो पिछले पांच छह सालों में टीम में सभी प्रारूपों में खेल खेलने वाले लड़कों को महान खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : फ्लाॅप साबित हुए वो 3 बल्लेबाज, जो उड़ाते हैं गेंदबाजों की धज्जियां

हमारे पास हिम्मत की कमी थी
शास्त्री ने कहा, "हमारे पास हिम्मत की कमी थी और यह तब हो सकता है जब आप मानसिक रूप से थके हुए हों। जब आप देखते हैं कि इन लड़कों ने बायो बबल में कितना समय बिताया है, तो फिर खराब प्रदर्शन हो सकता है, जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। उस एक्स-फैक्टर को किक करने के लिए आपको उस चिंगारी की जरूरत है । यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन उस दिन ऐसा नहीं हुआ। मैं अपना हाथ ऊपर रखूंगा और कहूंगा कि हमारे पास न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में हिम्मत की कमी थी।"
भारत के मुख्य कोच के रूप में शास्त्री का कार्यकाल संयुक्त अरब अमीरात में टी 20 विश्व कप में उनके अभियान के बाद समाप्त हो गया। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में कोच के रूप में भूमिका निभाएंगे।

ट्राॅफी ना जीतना एक निराशा है, अफसोस नहीं
इसके अलावा शास्त्री ने साफ कहा कि उन्हें इस बात कोई पछतावा नहीं है कि वे आईसीसी ट्राॅफी नहीं दिला सके। भारत इस साल की शुरुआत में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार गया था, लेकिन उसने एक अधूरी टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से पछाड़ दिया था शास्त्री ने कहा, "कोई पछतावा नहीं, जब आपने पांच साल से ज्यादा समय तक सफर किया है, जिस तरह से मैंने किया है और टीम का रहा है और जब वे ज्यादा चीजें हासिल करते तो अच्छा लगता है बैक टू बैक जीत ऑस्ट्रेलिया में लगभग 70 सालों के बाद कुछ ऐसा है जो अकल्पनीय था। यह बेहद खास बनाता है। और निश्चित रूप से इंग्लैंड में धाक जमाना भी बेहतर रहा है। ट्राॅफी ना जीतना एक निराशा है, अफसोस नहीं। हम जीत सकते थे अगर एक नहीं, तो शायद दो टूर्नामेंट लेकिन ऐसी चीजें होती हैं। सफेद गेंद वाले क्रिकेट में, चीजें बहुत जल्दी बदल जाती हैं। यदि आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं तो आप बहुत जल्दी पिछड़ सकते हैं जैसा इस वर्ल्ड कप में हुआ था।''

शास्त्री कुछ यादों के साथ छोड़ा ड्रेसिंग रूम
बता दें कि शास्त्री के नेतृत्व में भारत 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और न्यूजीलैंड से हार गया। वे 2019 और 2021 के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में यकीनन सर्वश्रेष्ठ टीम थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में फाइनल में न्यूजीलैंड से फिसल गए। शास्त्री ने भारतीय ड्रेसिंग रूम को बहुत सारी यादगार यादों के साथ छोड़ा। विराट कोहली ने भी T20I कप्तान के रूप में सफर खत्म किया। भारत ने 2019 में शास्त्री-कोहली नेतृत्व के तहत ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती, जबकि उन्होंने 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया के किले को तोड़ते हुए इस उपलब्धि को दोहराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
