जानें कौन हैं दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जिसे मैच के बाद किया प्रपोज, बिग बॉस से रहा है खास कनेक्शन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 53वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर सीएसके की टीम के पास जीत हासिल कर अंकतालिका में 20 अंक बटोरने का मौका था, हालांकि ऐसा हो नहीं सका और पंजाब किंग्स की टीम ने कप्तान केएल राहुल (98) की आतिशी पारी के दम पर सिर्फ 13 ही ओवर में 6 विकेट से मैच जीत लिया। नतीजे के लिहाज से भले ही यह मैच सीएसके की टीम और उसके फैन्स के लिये यादगार न गुजरा हो लेकिन मैच के बाद चेन्नई के हरफनमौला खिलाड़ी दीपक चाहर ने इसे यादगार बना दिया।
दरअसल मैच के बाद दीपक चाहर स्टैंडस में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर फैन्स का दिल जीत लिया। दीपक चाहर ने फिल्मी अंदाज में घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिये प्रपोज किया जिसके लिये हां कहने के बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैन्स के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर कौन है यह मिस्ट्री गर्ल जिससे दीपक चाहर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

जाने कौन हैं दीपक चाहर की मिस्ट्री गर्ल
फैन्स के इस सवाल का जवाब हम लेकर आये हैं। उल्लेखनीय है कि दीपक चाहर ने जिस मिस्ट्री गर्ल को प्रपोज किया है उनका नाम जया भारद्वाज है। जया भारद्वाज दिल्ली की एक कॉरपरेट फर्म में काम करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज के लिये चर्चा में रहती हैं। दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और काफी समय से इस रिश्ते को नाम देने की कोशिश में थे। आगरा में जन्मे दीपक चाहर ने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को परिवार के साथ मिला दिया था और भारतीय टीम के अपने साथियों के साथ भी उनका परिचय करा दिया था।

बिग बॉस से भी है खास कनेक्शन
उल्लेखनीय है कि जया भारद्वाज का मशहूर रिएलटी शो बिग बॉस से भी खास कनेक्शन है। वह इस रिएलिटी शो के 5वें सीजन के प्रतिभागी सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं और आईपीएल की समाप्ति के बाद यूएई में ही खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के बाद दोनों रोका और सगाई की रसम पूरी कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कोरोना ने लगाई थी सगाई के प्लान पर रोक
गौरतलब है कि दीपक चाहर और जया भारद्वाज भारत में खेले गये लेग के दौरान ही सगाई करने वाले थे और जो प्रपोजल 53वें मैच में किया वो भारत में ही इसी मैच के दौरान करने वाले थे, हालांकि कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के बाद उन्हें अपने प्लान को रोकना पड़ा। आपको बता दें कि जया भारद्वाज मैच देखने की शौकीन नहीं है लेकिन इस प्रपोजल के चलते ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चाहर के साथ यूएई पहुंची थी।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल आईपीएल के शुरू होने से पहले स्पोर्टस प्रजेंटर संजना गनेशन के साथ शादी रचाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
