रियो डी जेनेरियो। बड़ी खबर रियो से है, जहां ओलंपिक कवर करने जा रहे पत्रकारों की बस पर फायरिंग हुई है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूूचना नहीं है।
आपको बता दें कि हमला उस बस पर हुआ जो कि बॉस्केटबॉल स्टेडियम से ओलंपिक के मुख्य स्थल की ओर जा रही थी। इस बस में केवल पत्रकार और ओलंपिक एसो. के वो लोग बैठे थे,जिनके ऊपर प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बस पर अज्ञात लोगों ने दो गोलियां मारी, जिससे बस की विंडो का कांच टूटकर बस में बैठे दो लोगों को लगा, हालांकि उन्हें चोट ज्यादा नहीं आयी।
स्थानीय गैंग पर पुलिस को शक
पुलिस ने स्थानीय गैंग के बदमाश पर फायरिंग की आशंका जताई है। मालूम हो कि रियो ओलंपिक के शुरू होने से पहले ही लगातार इस पर आंतकी हमले का साया मंडरा रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी को शांति बनाये रखने और बेफिक्र होकर खेलों का लुत्फ उठाने को कहा है। उसने लोगों को भरोसा दिलाया है कि फायरिंग करने वालों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
Bus carrying journalists at #Rio2016 hit by gunfire, no one seriously hurt: witnesses https://t.co/8u3QZU0iU5 pic.twitter.com/J7qPdkg7sP
— Reuters World (@ReutersWorld) 10 August 2016