Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: बंद हो गये सुरेश रैना के लिये चेन्नई के रास्ते, CSK ने वेबसाइट से नाम हटाया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब तक काफी रोमांचक साबित हुआ है। जहां पिछले कई सीजन से खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेव पंजाब की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीमें चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद की टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इस सीजन का आगाज ही परेशानियों से भरा रहा है लेकिन अभी जो खबर सामने आई है उसके बाद फैन्स की वापसी की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ सकता है। सीएसके के लिये आईपीएल की शुरुआत में निजी कारणों से भारत वापस लौटने वाले सुरेश रैना के लिये टीम के रास्ते पूरी तरह से बंद हो गये हैं।

और पढ़ें: MI vs RCB: इरफान पठान की कोहली को सलाह, बताया किस गेंदबाज से कराये डेथ ओवर्स

फैन्स को उम्मीद थी कि टीम को लगातार परेशानियों में देखते हुए सुरेश रैना शायद दोबारा वापसी कर सकते हैं और टीम से जुड़ने का काम कर सकते हैं। फ्रैंचाइजी ने भी अपनी तरफ से सकारात्मक संकेत दिये थे जिसके बाद खुद सुरेश रैना ने कहा था कि अगर हालात बेहतर हुए तो वह टीम के लिये वापसी कर सकते हैं। हालांकि अब इस खिलाड़ी का नाम चेन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स का आधिकारिक वेबसाइट से सुरेश रैना का नाम हटने का मतलब है कि फ्रैंचाइजी ने इस खिलाड़ी की टीम में वापसी के सभी रास्तों को बंद कर दिया है।

और पढ़ें: अनुष्का शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने तोड़ी चुप्पी, गावस्कर के समर्थन में उतरे

गौरतलब है कि आईपीएल को लेकर सुरेश रैना काफी उत्साहित थे और टीम के साथ यूएई में अभ्यास कर रहे थे। हालांकि टीम के यूएई पहुंचने के बाद 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत वापस आने का फैसला किया और फैन्स को चौंका दिया।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम टूर्नामेंट अब तक खेले गये 3 में से 2 मैच हार गई है, जिसके बाद से टीम मैनेजमेंट और कप्तान धोनी कैंपेन में आगे खिलाड़ियों को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में रैना की वापसी के रास्ते बंद होना फैन्स के लिये बहुत बड़ा झटका है।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 6:21 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+