Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या ICC ने बाबर आजम के साथ किया गलत? शोएब अख्तर ने उठाया बड़ा सवाल

कराची। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 समाप्त हो चुका है। डेविड वार्नर ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेल खिताबी जीत के लिए अहम योगदान दिया। वार्नर को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया, लेकिन इससे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खुश नहीं दिखे। अख्तर का मानना है कि आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वार्नर को देकर गलत किया क्योंकि इसके हकदार बाबर आजम थे, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए।

यह भी पढ़ेें- चाैथी बार ICC ट्राॅफी जीतने से चूकी न्यूजीलैंड, जानिए कब-कब टूटा सपना

रविवार को ट्विटर पर अख्तर ने दावा किया कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिलना चाहिए था। अख्तर ने अपने ट्वीट में कहा, "बाबर आजम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनते देखने के लिए वास्तव में उत्सुक था। निश्चित रूप से गलत फैसला।"

वार्नर ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में फिंच की अगुवाई वाली टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेलीं। वार्नर ने आईसीसी विश्व टी20 फाइनल में न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत में अहम अर्धशतकीय (53) की पारी खेली।

ICC इवेंट के 2021 संस्करण में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए, वार्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नामित किया गया था। जबकि वार्नर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। पाकिस्तान के कप्तान आजम ने सबसे ज्यादा 6 मैचों में 303 रन बनाकर पहला स्थान हासिल किया। वार्नर ने हालांकि टी20 विश्व कप के एकल संस्करण में एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन (289) बनाए हैं उन्होंने ने ICC T20 विश्व कप 2021 में यह उपलब्धि हासिल करके मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया है।

इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बनाए हैं। गाैर करने वाली बात यह है कि टाॅप-5 लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। पाकिस्तान के दो खिलाड़ी टाॅप-5 में हैं।
1. बाबर आजम- 6 पारियां, 303 रन
2. डेविड वार्नर- 7 पारियां, 289 रन
3. मोहम्मद रिजवान- 6 पारियां, 281 रन
4. जोस बटलर- 6 पारियां, 269 रन
5. चारिथ असलंका- 6 पारियां, 231 रन

Story first published: Monday, November 15, 2021, 13:36 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+