Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: सुरेश रैना के बाद अब यह खिलाड़ी भी छोड़ सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का साथ

नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से अगले महीने यूएई में आयोजित की जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये राह मुश्किल होती जा रही है। पहले टीम में खिलाड़ियों समेत 13 लोगोंं को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया तो वहीं टीम के उपकप्तान सुरेश रैना ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया और भारत लौट आये। उनके अचानक भारत लौटने के फैसले को लेकर लगातार कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब टीवी टीम में फैला कोरोनावायरस, एक सदस्य पॉजिटिव

जहां सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इसको लेकर साफ किया कि टीम उनके परिवार के साथ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके परिवार में कोई अनहोनी हुई है। हालांकि इसके बाद सुरेश रैना ने ही एक अखबार से बात करते हुए कि बच्‍चों से ज्‍यादा अहम कुछ नहीं है।

और पढ़ें: IPL छोड़ भारत आने को लेकर रैना पर भड़के श्रीनिवासन,कहा- कभी-कभी अहंकारी हो जाते हैं खिलाड़ी

रैना के बाद हरभजन सिंह भी छोड़ सकते हैं आईपीएल

रैना के बाद हरभजन सिंह भी छोड़ सकते हैं आईपीएल

इस बीच खबर आ रही है कि सुरेश रैना के बाद अब चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार गेंदबाज और ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह भी आईपीएल 2020 को छोड़ सकते हैं। इनसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार हरभजन सिंह भी आईपीएल के 13वें सीजन को छोड़ने के बारे में विचार कर रहे हैं।

हरभजन सिंह अभी तक यूएई नहीं पहुंच सके हैं

हरभजन सिंह अभी तक यूएई नहीं पहुंच सके हैं

उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह अभी तक यूएई नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम के साथ यूएई जाने से मना कर दिया था और खबर के मुताबिक उन्हें एक सितंबर तक यूएई पहुंचना था, हालांकि अब रैना के वापस लौटने के बाद उनके भी आईपीएल में शामिल न जाने की अटकलें लगाई जाने लगी है।

हरभजन सिंह ने अब तक नहीं कराया कोरोना टेस्ट

हरभजन सिंह ने अब तक नहीं कराया कोरोना टेस्ट

गौरतलब है कि यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले हरभजन सिंह को भारत में दो कोविड टेस्‍ट से गुजरना होगा और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वह रवाना हो पाएंगे। मगर अभी तक उनके कोविड जांच को लेकर कोई खबर नहीं आई। इसके बाद से उनके यूएई के लिए उड़ान भरने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सीएसके के मालिक श्रीनिवासन का कहना है कि रैना ने खराब होटल रूम की वजह से आईपीएल छोड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स में कोरोना के मामले सामने आने के बाद रैना परेशान हो गए थे और उन्‍होंने यूएई छोड़ने का फैसला ले लिया था।

Story first published: Tuesday, September 1, 2020, 2:24 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+