IPL 2020: रबाडा ने लगातार 3 गेंदों में झटके 3 विकेट, फिर भी नहीं मिली हैट्रिक, जानें क्यों
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को खेले गये दूसरे क्वालिफॉयर मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 17 रनों से हरा दिया और आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर 190 का टारगेट दिया।
और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ इस कारण वापसी कर पाई दिल्ली, मुंबई से हार ने किया था निराश
वहीं रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत खराब रही, उसने पावरप्ले में महज 44 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये थे। हाालंकि केन विलियम्सन ने दिल्ली के खिलाफ जुझारू पारी खेलकर अपनी टीम की उम्मीदों को बरकरार रखा। 17वें ओवर में उनके आउट होने के बाद दिल्ली की टीम को जीत की उम्मीद जगी लेकिन राशिद खान और अब्दुल समद ने कुछ बड़े शॉट्स खेलकर परेशानी को बढ़ाने का काम किया और ऐसा लगा जैसे यह मैच दिल्ली के हाथों से फिसल रहा है।
और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की टीम हारी लेकिन राशिद खान ने रचा इतिहास, इस मामले में कुंबले को छोड़ा पीछे

रबाडा ने लगातार 3 गेंदों में हासिल की 3 विकेट
तभी 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी का जिम्मा लिया और एक ही ओवर में पूरे मैच को पलट दिया। रबाडा ने इस मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किये। जिसमें से उन्होंने 3 विकेट 19वें ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हासिल किये। हालांकि इसके बावजूद उनके नाम हैट्रिक नहीं हुई।
आपको यह बात जानकर थोड़ा आश्चर्य हो सकता है लेकिन कगिसो रबाडा ने 19वें की तीसरी, चौथी और पांचवी लीगल गेंदों पर अब्दुल समद, राशिद खान और श्रीवत्स गोवस्वामी का विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

इस कारण रबाडा को नहीं मिली हैट्रिक
हालांकि इसके बावजूद उनके नाम हैट्रिक दर्ज नहीं हुई क्योंकी पांचवी लीगल डिलिवरी से पहले उन्होंने एक वाइड गेंद फेंक दी थी जिसके चलते उनका हैट्रिक लेने का मौका खत्म हो गया और लगातार 3 जायज गेंदों में विकेट लेने के बावजूद उनके नाम हैट्रिक नहीं हुई।
एमसीसी के नियम की किताब के अनुसार अगर कोई गेंदबाज लगातार 3 लीगल गेंदों पर विकेट लेने का काम करता है तो उसे हैट्रिक माना जायेगा लेकिन इस बीच कोई भी अतिरिक्त गेंद नहीं होनी चाहिये। हालांकि अगर गेंदबाज इस दौरान वाइड गेंद फेंकता है जिस पर बल्लेबाज स्टंपिंग या हिट विकेट हो जाता है तो भी यह हैट्रिक ही मानी जायेगी।

ऐसे हासिल किये लगातार 3 विकेट
गौरतलब है कि कगिसो रबाडा ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल समद को कीमो पॉल के हाथों कैच आउट करवाया तो वहीं अगली गेंद पर राशिद खान को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। इस बीच स्ट्राइक पर श्रीवत्स गोस्वामी और पांचवी जायज गेंद से पहले रबाडा की गेंद वाइड हो गई और उनका हैट्रिक का मौका निकल गया।
आपको बता दें कि अगली ही गेंद पर कगिसो रबाडा ने श्रीवत्स गोस्वामी को आउट कर लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट लेने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications