आकाश चोपड़ा ने केकेआर को दी नरेन-कमिंस को निकालने की सलाह, बताया किसे बनायें कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबाक राय देते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह आईपीएल के 13वें सीजन में भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रदर्शन का रिव्यू करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कई मामलों पर लताड़ने का काम किया और अगले सीजन की तैयारियों के लिये कई बड़े बदलाव करने के सुझाव दिये हैं।
आकाश चोपड़ा का मानना है कि केकेआर की टीम को पैट कमिंस और सुनील नरेन जैसे विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिये और युवा बल्लेबाज शुबमन गिल के हाथों में टीम की कमान सौंप देनी चाहिये।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 13वें सीजन में केकेआर की टीम ने 14 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर 14 अंक बटोरे लेकिन नेट रन रेट में पीछे रहने के चलते वह प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकामयाब रही।
और पढ़ें: मां बनने वाली हैं पहलवान बबीता फोगाट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर बीसीसीआई अगले सीजन के लिये खिलाड़ियों की मेगा नीलामी कराता है तो उसे अपने कई खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करना चाहिये, मैं बस 3 खिलाड़ियों का लूंगा जिन्हें रिटेन करना चाहिये, शुबमन गिल, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती। इतना ही नहीं केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स की तर्ज पर शुबमन गिल को कप्तानी सौंप देनी चाहिये जैसा कि दिल्ली की टीम ने श्रेयस अय्यर के साथ किया था।'
आकाश चोपड़ा ने अपने फैसलों के पीछे केकेआर के बेहतर भविष्य को बनाने की बात करते हुए कहा कि शुबमन गिल में कप्तानी वाली छाप नजर आती है तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा, 'अगर केकेआर की टीम शुबमन गिल को जाने देती है और वो किसी और टीम के पास जाकर कप्तानी करते नजर आते हैं और कुछ वैसा कारनामा करते हैं जैसा कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिये किया तो आप क्या करेंगे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती को रिटेन करना चाहिये और आंद्रे रसेल को रिलीज नहीं करना चाहिये क्योंकि उन्हें दोबारा खरीद पाना केकेआर की टीम को काफी महंगा पड़ सकता है।'
और पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में कंगारुओं के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगी भारतीय टीम, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड
गौरतलब है कि केकेआर की टीम ने इस साल सीजन के बीच में दिनेश कार्तिक से कप्तानी छीनकर इयोन मोर्गन को सौंप दी। वहीं खबरों के अनुसार अगले सीजन के लिये केकेआर की टीम सुनील नरेन और पैट कमिंस को रिलीज कर सकती है।
उन्होंने कहा, 'केकेआर की टीम सुनील नरेन और पैट कमिंस को अगले सीजन के लिये रिलीज कर सकती है, ऐसे में उनके पास पर्स में काफी पैसा फ्री हो जाएगा। वो चाहें तो इयोन मोर्गन को भी रिलीज कर सकते हैं, उनकी कीमत 12-15 करोड़ तक नहीं जायेगी और केकेआर की टीम उन्हें वापस खरीद सकती है। हालांकि उन्हें कप्तानी पर बनाये रखना सही फैसला नहीं होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
