Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना वायरस के बीच 46 मैचों वाली टी10 लीग का ऐलान, 8 टीमें लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह ठप्प पड़ा है और क्रिकेट जगत भी मैदान पर वापसी करने को तैयार है। आईसीसी ने क्रिकेट को दोबारा शुरु करने के लिये नई गाइडलाइंस जारी की है जिसके अनुसार अगर मैदान पर दोबारा क्रिकेट शुरु करना है तो उनका पालन करना होगा। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है तो वहीं साउथ अफ्रीका भी एक अनोखे मैच के साथ अपने देश में क्रिकेट की शुरुआत कर रहा है। इस बीच श्रीलंका ने भी अपने देश में टी10 लीग कराने का ऐलान कर दिया है।

श्रीलंका में डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ने अपने देश में पीडीसी टी10 लीग का आयोजन कराने का ऐलान किया है जो कि 25 जून से शुरू होकर 12 दिनों तक चलेगा। इतना ही श्रीलंका में आयोजित होने वाली इस टी10 लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे।

और पढ़ें: IPL पर सौरव गांगुली के बयान से खुश है इरफान पठान, जानें क्या बोले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टी10 लीग में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है जिनके बीच ऐतिहासिक मैदान अनुराधापुरा में कुल 46 मैच खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अजंता मेंडिस, चमारा सिल्वा, नुआन कुलशेखरा, असेला गुणरत्ना, धम्मिका प्रसाद, सचित्रा सेनानायके, चमरा कापूगेदारा, तिलन तुषारा मिरांडो और इशारा अमेरासिंघे शामिल हैं।

हरिकेन ब्लास्टर्स, स्पार्टन हीरोज, पॉवर ग्लैडिएटर्स, चिलो वारियर्स, पुटलुम स्टार्स, ग्लोबल राइडर्स, रॉयल लायन्स और जायंट लीजेंड्स को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेला जायेगा जिसके बाद क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच होंगे और फिर फाइनल खेला जायेगा।

और पढ़ें: 12 साल बाद गौतम गंभीर ने शेन वॉटसन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई मैदान की असल कहानी

इन सभी मैचों को 'स्पोर्ट्सटाइगर एप' पर स्ट्रीम किया जायेगा जिसके पास पाकिस्तान सुपर लीग 2020 के लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार भी थे।

Story first published: Thursday, June 18, 2020, 15:10 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+