
12 साल पहले हुई थी यह घटना
12 साल पहले हुए इस टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दोहरा शतक लगाया था। वहीं इस मैच के दौरान जब गंभीर रन ले रहे थे तो उस दौरान गेंदबाजी कर रहे शेन वॉटसन को कोहनी मार दी थी जिसके बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि गौतम गंभीर पर एक टेस्ट मैच का बैन लग गया।
गंभीर को इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद कोहनी मारने वाली घटना के चलते काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। आईसीसी ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए शेन वॉटसन की मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया तो वहीं गौतम गंभीर पर 1 टेस्ट मैच का बैन भी लगा दिया गया।

गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हुआ था
गंभीर और वाटसन के बीच हुए इस विवाद को लेकर हमेशा माना जाता रहा है कि उन्होंने जान बूझकर कोहनी मारी थी। हालांकि गंभीर ने स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकत करते हुए इस बात से इंकार कर दिया है कि उन्होंने जान- बूझकर वाटसन को कोहनी मारी थी।
इस घटना का जिक्र करते हुए गंभीर ने बताया,'शेन वाटसन के साथ मैंने ये जानबूझकर नहीं किया है। इस मैच के बाद मुझे एक मैच के लिए बैन कर दिया गया। कई लोगों ने कहा कि मैंने उन्हें जानबूझकर कोहनी मारी, लेकिन ऐसा मैंने किसी प्रयोजन से नहीं किया था।'

गैरी कर्स्टन की वजह से लगा था बैन
गंभीर ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी गलती तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन के कहने पर स्वीकार की थी जिसकी वजह से उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था।
उन्होंने कहा, 'जब मैं इस मामले की सुनवायी के लिए गया तो गैरी कर्स्टन ने मुझे कहा कि इसे स्वीकार कर लेना क्योंकि क्रिस ब्रॉड हैं। इससे तुम्हें अतिरिक्त सहानुभूति मिलेगी और बैन नहीं करेगा। जब मैं गैरी के साथ अंदर गया तो क्रिस ने मुझे पूछा कि आप अपनी गलती स्वीकार करते हैं तो मैंने कहा हां, इसके बाद उन्होंने मुझे कहा आप बैन किए जाते हो।'


Click it and Unblock the Notifications
