IPL 2020: गेल-राहुल की फिफ्टी से जीत की राह पर लौटी पंजाब, आरसीबी को 8 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 31वां मैच शारजाह के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने आज शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 5 मैचों में हार के बाद जीत की राह पर लौट आई। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने लीग में अपनी दूसरी जीत हासिल की और आरसीबी की टीम को 8 विकेट से हराया।
और पढ़ें: IPL 2020: मयंक अग्रवाल को बोल्ड मार चहल ने रचा इतिहास, T20 में लगाया विकेटों का दोहरा शतक
हालांकि पंजाब की टीम ने एक बार फिर लीग में जीत की दहलीज पर पहुंच कर मैच गंवाने वाले रिकॉर्ड की झलक इस मैच में दिखाई और जो मैच 18वें ओवर में खत्म हो जाना चाहिये था उसे पारी की आखिरी गेंद पर जीता।आरसीबी की टीम ने आज के मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 171 रन बनाये। पंजाब की टीम ने रनों का पीछा करते हुए 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 161 रन बना लिये थे और उसे जीत के लिये 18 गेंद में 10 रन की दरकार थी।
और पढ़ें: IPL 2020: शारजाह में नहीं चला RCB के खिलाड़ियों का बल्ला, फिर भी बना डाले 171 रन

जीत की दहलीज पर पहुंच कर फिर लड़खड़ाई पंजाब
हालांकि इसके बाद फैन्स को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। क्रिस मॉरिस ने 18वें ओवर में गेंदबाजी की और महज 4 रन दिये, जिसमें 2 रन वाइड के रूप में आये। वहीं 19वां ओवर इसरु उडाना करने आये और एक वाइड और एक लेग बाई सहित 5 रन दिये।

आखिरी ओवर में ऐसा रहा रोमांच
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिये 2 रनों की दरकार थी। चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली 2 गेंदे खाली निकाल दी, हालांकि क्रिस गेल ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्कोर को बराबर कर दिया। 5वीं गेंद पर राहुल ने 1 रन लेने की कोशिश की लेकिन क्रिस गेल रन आउट हो गये और मैच एक बार फिर से फंस गया। पंजाब के लिये तभी निकोलस पूरन आये और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

गेल-राहुल ने लगाया अर्धशतक, 8 विकेट से जीता मैच
इससे पहले रनों का पीछी करने उतरी पंजाब की टीम के लिये मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 8 ओवर में 78 रन जोड़ दिये। हालांकि युजवेंद्र चहल ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर इकलौता विकेट गिराया।
मयंक अग्रवाल ने अपनी 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाये, हालांकि वह अपना अर्धशतक लगाने से चूक गये। वहीं कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में आईपीएल का अपना 20वां अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ने का काम किया और 45 गेंद में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली और 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर विजयी रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications