Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: डिविलियर्स ने बताया RCB के किस खिलाड़ी में दिखती है अपनी झलक

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल को शुरु होने में अब दो दिन का समय बाकी है और सभी टीमें अपनी तैयारियां पूरा कर खिताबी रेस में भाग लेने को तैयार हैं। इस साल भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया है। जहां इस साल सभी टीमें मजबूती से वापसी करना चाह रही हैं तो वहीं पिछले 12 साल से अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चैम्पियन बनने की सबसे प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

और पढ़ें: IPL 2020: यूएई से गांगुली ने शेयर की तस्वीरें, पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'ब्लर' कर की बेइज्जती

इस बीच टीम के चैम्पियन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने आरसीबी की तैयारियों को लेकर बात की और उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसमें उन्हें अपनी झलक दिखाई देती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हो लेकिन वह लगातार फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल लुभाते रहते हैं।

और पढ़ें: Shpageeza Cricket League: फ्रैंचाइजी मालिक ने अपनी ही टीम से किया डेब्यू, पहले मैच के बाद लगा बैन

जोश फिलिप में डिविलियर्स को दिखती है अपनी झलक

जोश फिलिप में डिविलियर्स को दिखती है अपनी झलक

डिविलियर्स ने इस साल आरसीबी के लिये खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोशुआ फिलीप की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें उनके करियर के शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं। डिविलियर्स ने जोशुआ फिलीप की तारीफ करते हुए कहा कि बिग बैश लीग के दौरान इस खिलाड़ी ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों की याद आती है।

20 लाख में आरसीबी ने फिलीप को किया है शामिल

20 लाख में आरसीबी ने फिलीप को किया है शामिल

गौरतलब है कि आरसीबी की टीम ने इस साल जोशुआ फिलिप को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। फिलिप ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि फिलिप अब तक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाये हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में खेले गये अब तक 32 मैचों में उन्होंने 138.30 के स्ट्राइक रेट से 978 रन बनाने का काम किया है।

शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं फिलिप

शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं फिलिप

आरसीबी की आधिकारिक एप पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा,'मैं जोश से मिलने और उसके साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। उसमें और मुझमें काफी समानताये हैं। वह मुझे मेरे शुरुआती दिनोंं की याद दिलाता है और बिल्कुल वैसे ही खेलता है जैसे कि मैं खेला करता था।'

आपको बता दें कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से शुरु होगा जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपना पहला मैच 22 सितंबर को खेलेगी।

Story first published: Wednesday, September 16, 2020, 20:26 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+