मनिका बत्रा के खिलाफ टेबल टेनिस फेडरेशन ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक्स में भारत के लिये तीसरे राउंड से बाहर होने वाली स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले हफ्ते ओलंपिक से लौटने के बाद टेबल टेनिस फेडरेशन ने मनिका बत्रा के खिलाफ राष्ट्रीय कोच से मैच के दौरान बदसलूकी करने के आरोप में कार्रवाई करने का इशारा किया था और इसी फेहरिस्त में बुधवार को टेबल टेनिस ने फेडरेशन ने मनिका बत्रा के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
टेबल टेनिस फेडरेशन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर मनिका से पूछा है कि जब ओलंपिक में दूसरा मैच खेला जा रहा था तो किस वजह से उन्होंने राष्ट्रीय कोच के साथ बदसलूकी करते हुए उनकी गाइडेंस लेने से इंकार किया था। इस नोटिस का जवाब देने के लिये मनिका बत्रा को एक हफ्ते का समय दिया गया है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: इतिहास के सबसे जरूरी मैच में आखिरी मिनट तक लड़ी भारतीय महिला टीम, पदक का सपना बरकरार
उल्लेखनीय है कि मनिका बत्रा ने ओलंपिक में मैच के दौरान राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय की मदद लेने से इंकार कर दिया था जिसके बाद टेबल टेनिस फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार बनर्जी ने साफ किया था कि भारतीय दल के वापस अपने देश लौटने पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जायेगी।
अरुण कुमार बनर्जी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि मनिका बत्रा ने सौम्यदीप रॉय को अपनी साथी खिलाड़ी सुरिथा बनर्जी का निजी कोच कहकर मदद लेने से इंकार कर दिया जो कि किसी भी तरह से प्रोफेशनल नहीं है। इसको लेकर एक्जिक्यूटिव कमिटी फैसला लेगी।
उन्होंने कहा,'सौम्यदीप रॉय को पर्सनल कोच कहना गलत बयानी है। यह सच है कि सौम्यदीप रॉय की एकाडमी में सुरिथा बनर्जी खेलती हैं लेकिन सौम्यदीप नेशनल कोच हैं। मनिका का यह कहना कि सुरिथा के साथ उनके निजी कोच को इजाजत दी गई और उनके पर्सनल कोच को बाहर रखा गया यह गलत बयानी है। वह ओलंपिक के लिये जाने से पहले जानती थी कि वहां पर किन कोचों को इजाजत दी गई है और किनको नहीं, मनिका ने निजी कोच की मांग की और हमने भी उनकी मदद की लेकिन अगर आप उनकी मांग राष्ट्रीय कोच की जगह करें तो वो गलत है। सौम्यदीप ने टोक्यो रवाना होने से पहले भी नेशनल कैम्प का आयोजन किया था। मनिका का कहना गलत था क्योंकि मैंने उनके मैनेजर एमपी सिंह को रिपोर्ट कर उनके साथ मौजूद होने के लिये कहा था।'
मनिका को लेकर आगे बात करते हुए अरुण कुमार कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है और उन्हें सारी प्रक्रिया का पता होने के बावजूद जिस तरह से इस मुद्दे को लाने का काम किया है वह गलत है। इसी को लेकर उनसे कारण बताओ नोटिस जारी कर सवाल किया गया है कि वो इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखें कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी।
आपको बता दें कि मनिका बत्रा ने ओलंपिक में निजी कोच को ले जाने के लिये भारत के चीफ डे कमिशन से रिक्वेस्ट की थी, जिसके बाद उन्हें ओलंपिक जाने की इजाजत तो मिली लेकिन स्टेडियम में मनिका के साथ उनके शामिल होने को लेकर इजाजत नहीं मिल सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications