ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने बचाया फॉलोऑन, इंग्लैंड ने बनाई 182 रनों की बढ़त
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने करीब 4 महीने बाद वापसी की है और इंग्लैंड में इस समय कैरिबियाई टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है। साउथैम्पटन में पहला मैच जीतने के बाद कैरिबियाई टीम मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टोडियम में भी अपनी टीम को हार से बचाने की ओर बढ़ रही है। मैनचेस्टर में जारी पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 469 रन बनाये और पारी घोषित कर दी। वहीं रनों का पीछा करने उतरी कैरिबियाई टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।
हालांकि कैरिबियाई टीम ने सम्मान बचाते हुए अपनी टीम को फॉलो आन से बचा लिया है, जिसका मतलब है कि इंग्लैंड की टीम को एक बार फिर से मैदान पर उतरना होगा, रन बनाना होगा और फिर जीत दर्ज करने के लिये वेस्टइंडीज की पूरी टीम को आउट करना होगा।
और पढ़ें: पार्थिव पटेल ने बताया क्या है धोनी और गांगुली की कप्तानी में अंतर, किसे चुनेंगे बेस्ट
मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से बारिश की वजह से धुल जाने के चलते कैरिबियाई टीम इस मैच को ड्रॉ कराने में सफल होती दिख रही है। इंग्लैंड की टीम को पहली पारी की बदौलत 182 रनों की बढ़त जरूर मिली है लेकिन वह चौथी पारी में कम से कम 250 रनों का लक्ष्य जरूर रखना चाहेगी जिसके बाद उसे कैरिबियाई टीम को एक दिन के अंदर आउट करना होगा।
इंग्लैंड की ओर से 469 रनों का पीछा करते हुए कैरिबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 16 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कैरिबयाई टीम ने 1 विकेट खोकर 31 रन बना लिये थे। वहीं चौथे दिन कैरिबियाई टीम ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 70 रन पर अल्जारी जोसेफ का विकेट खो दिया। शाई होप ने यहां से क्रैग ब्रैथवेट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन बटलर को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: वो भारतीय जो 2 मैचों में था 12वां खिलाड़ी, डेब्यू करते ही लगाये थे लगातार 3 शतक
यहां से क्रैग ब्रैथवेट ने शामराह ब्रुक्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ब्रुक्स ने 68 रनों की पारी खेली, जबकि ब्रैथवेट ने 75 रनों की पारी खेली। हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिये आखिरी सत्र में वापसी कराने का काम किया।
बेन स्टोक्स ने पहले ब्रैथवेट का विकेट चटकाया तो वहीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने शामराह ब्रुक्स का विकेट झटका, जिसके बाद उन्होंने ब्लैकवुड और डॉउरिच को भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजकर कैरिबियाई टीम की कमर तोड़ दी। हालांकि रोस्टन चेज ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को फॉलो ऑन से बचाया।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की पूरी टीम 287 रनों पर ऑल आउट हो गई, इंग्लैंड के लिये क्रिस वोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट हासिल किये, सैम कुरैन ने 2 विकेट जबकि डॉमनिक बेस और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
