SRH vs KXIP: अगर चाहते हैं Dream 11 में इनाम, तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच आज दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जायेगा। जहां पर दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच में हार का सामना करने के बाद मैदान पर उतर रही हैं। दोनों टीमों के लिये यह उनका छठा मैच होगा और दोनोंं की ही हालत काफी खराब है। जहां पंजाब की टीम को सिर्फ एक जीत मिली है और वो अंक तालिका में सबसे नीचे हैं तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छठे पायदान पर काबिज है, ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के साथ लीग में वापसी करना चाहेंगी।
और पढ़ें: T20 क्रिकेट को बदल देगा गेंदबाजों का यह नियम, सुनील गावस्कर ने सुझाया
पंजाब की टीम को जहां पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 विकेट से हराने का काम किया था तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। दुबई के मैदान पर एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां पर पंजाब की बल्लेबाजी और हैदराबाद की गेंदबाजी का असली टेस्ट होगा।
इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें: CSK vs KKR: जीत की दहलीज पर पहुंच के हारी चेन्नई, 10 रनों से जीती कोलकाता
प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित 11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन।
किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित 11: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कोटरेल।
आज के मैच में इनाम जीतने के लिये Dream 11 में ऐसी टीम रख सकते हैं:
विकेटकीपर- केएल राहुल (11.0), निकोलस पूरन (9.0), जॉनी बेयरस्टो (9.5)
बल्लेबाज- मयंक अग्रवाल (9.5), डेविड वॉर्नर (10.5), केन विलियमसन (9.5), प्रियम गर्ग (8.0)
ऑलराउंडर- अब्दुल समद (8.0)
गेंदबाज- शेल्डन कॉट्रेल (8.5), रवि बिश्नोई (8.5), संदीप शर्मा (8.0)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
