Wimbledon 2021 से बाहर हुई डिफेंडिंग चैम्पियन सिमोना हालेप, चोट ने किया मजबूर
नई दिल्ली। लंदन में 28 जून से खेले जाने वाले टेनिस ओपन विंबलडन 2021 से मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप ने शुक्रवार को अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया। दुनिया की नंबर 3 टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने पिछले महीने हुई काल्फ इंजरी से न उबर पाने के चलते टूर्नामेंट में भाग न लेने का फैसला किया है। रोम के क्लेकोर्ट इवेंट का हिस्सा बनी हालेप को पिछले महीने फ्रेंच ओपन के दौरान एंजलिक कर्बर के खिलाफ दूसरे राउंड के मैच के तहत पिंडली में चोट लगी जिसके बाद वो बाहर हो गई। हालेप ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर दी।
और पढ़ें: ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी ने जीता कांस्य पदक, टोक्यो ओलंपिक में बढ़ी भारत की उम्मीदें
हालेप ने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहा,' बड़े दुख के साथ मुझे इस बात की जानकारी देनी पड़ रही है कि मैं विंबलडन का हिस्सा नहीं बन पाउंगी। काल्फ इंजरी से मैं अब तक उबर नहीं पाई हूं। मैंने विंबलडन की तैयारियों के लिये अपना सबकुछ दे दिया और दो साल की इतनी खास यादों के बाद मैं बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन वापसी करने को बेताब थी। दुर्भाग्य से मेरे शरीर ने मेरा साथ नहीं दिया, मुझे अगले साल के लिये इस फीलिंग को बचाना होगा।'
गौरतलब है कि सिमोना हालेप ने 2019 में विंबलडन का खिताब जीतने का काम किया था लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के चलते उन्हें खिताब बचाने का मौका नहीं मिल सका जब विंबलडन को कैंसिल कर दिया गया। सिमोना हालेप से पहले विश्व की नंबर 2 खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने भी मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए अपना नाम वापस लेने का फैसला किया था। उनकी गैर मौजूदगी में बेलारुस की एरिना सबलेंका और ऑस्ट्रेलिया की एश बार्टी को मौका मिलेगा।
हालेप ने आगे कहा,'मैं ईमानदारी से यह बात कह रही हूं कि मैं इस बात से काफी दुखी और निराश हूं क्योंकि मुझे यह निर्णय लेना पड़ा। यह काफी मुश्किल समय रहा है लेकिन दो बड़े इवेंटस में न खेल पाना शारीरिक और मानसिक तौर पर इसे काफी चुनौती भरा बना देता है। यह देखने लायक होगा कि हमारा भविष्य क्या लेकर आता है लेकिन यह साफ बात है कि इससे मुझे और मजबूत आदमी और एथलीट बनने में मदद मिलेगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
