French Open की जीत के बाद नडाल-फेडरर की ऑलटाइम ग्रैंडस्लैम लिस्ट में जाने कहां पहुंचे जोकोविच
नई दिल्ली। पेरिस में खेले गये फ्रेंच ओपन 2021 में दुनिया के नंबर 1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने रविवार को ग्रीक स्टार स्टीफानोस स्तीपास को रोमांचक फाइनल मैच में हराकर जीत हासिल करने का काम किया और इतिहास रच दिया। लगभग 4 घंटे तक खेले गये इस मैच में 5 सेट का मैच खेला गया जिसमें ग्रीस के खिलाड़ी स्टीफानोस स्तीपास ने पहले 2 सेट में जीत हासिल की लेकिन अगले 3 सेट के दौरान जोकोविच ने जबरदस्त वापसी करने का काम किया और 3-2 से फाइनल जीतकर अपने करियर का 19वां ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया। 2016 के बाद जोकोविच ने अपने करियर का दूसरा फ्रेंच ओपन जीतने का काम किया।
अपनी इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ऑल टाइम ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक कदम और नजदीक पहुंच गये हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब नोवाक जोकोविच तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं, जबकि रोजर फेडरर और राफेल नडाल अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: नोवाक जोकोविच ने French Open 2021 में रचा इतिहास, स्टीपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम
रोजर फेडरर ने अपने करियर के दौरान अब तक 20 ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया है जिसमें से उन्होंने 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018), एक बार फ्रेंच ओपन(2009), 8 बार विंबलडन (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017)और 5 बार यूएस ओपन (2004, 2005, 2006, 2007, 2008) में जीत हासिल करने का काम किया है। वहीं पर इस लिस्ट में राफेल नडाल भी 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं।
राफेल नडाल ने अपने करियर के दौरान एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), 12 बार फ्रेंच ओपन (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020), 2 बार विंबलडन (2008, 2010) और 4 बार यूएस ओपन (2010, 2013, 2017, 2019) ग्रैंडस्लैम जीतने का काम किया है।
वहीं पर नोवाक जोकोविच 19 ग्रैंडस्लैम जीतने के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं। जोकोविच ने 7 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021),2 बार फ्रेंच ओपन (2016, 2021), 6 बार विंबलडन (2011, 2014, 2015, 2018, 2019) और 3 बार यूएस ओपन (2011, 2015, 2018) जीतने का काम किया है। इस फेहरिस्त में अमेरिका के पीट सैम्परास 14 ग्रैंडस्लैम जीतने का भी काम किया है।
और पढ़ें: नहीं रही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर, कोरोना ने ली पूर्व वॉलीबॉल कप्तान की जान
पीट ने अपने करियर में 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2 (1994, 1997), 7 बार फ्रेंच ओपन 1993, 1994, 1995, 1997, 1998, 1999, 2000) और 5 बार यूएस ओपन (1990, 1993, 1995, 1996, 2002) जीतने का काम किया है। आपको बता दें कि जोकोविच ने राफेल नडाल को सेमीफाइनल मैच में हराकर ही फाइनल में जगह बनाने का काम किया था। फाइनल मैच में जोकोविच ने स्टीपास को 6-7, 2-6, 6-3, 6-2 और 6-4 की स्कोर लाइन से जीत हासिल करने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
