For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नहीं रही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर, कोरोना ने ली पूर्व वॉलीबॉल कप्तान की जान

नई दिल्ली। जहां एक ओर फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह अपनी जिंदगी की जंग चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च सेंटर (पीजीआईएमईआर) में लड़ रहे हैं तो वहीं पर भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और इस दिग्गज एथलीट की पत्नी निर्मल कौर ने रविवार को मौत के सामने हथियार डाल दिये। निर्मल कौर पिछले 3 हफ्तों से कोरोना वायरस की महामारी का दंश झेल रही थी और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। हालांकि रविवार को 85 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली और इस वैश्विक महामारी के सामने जिंदगी की जंग हार गई।

उल्लेखनीय है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद से पिछले कुछ दिनों में निर्मल कौर ही हेल्थ में गिरावट देखने को मिली थी और लगातार खराब होती जा रही थी। कोरोना वायरस के चलते उनके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा लगातार कम होती जा रही थी जिसके बाद उन्हें हाई फ्लो नैसल कनुला (एचएफएनसी) और नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर (एनआईवी) पर रखा गया था। इसके बाद से उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई थी लेकिन उसमें सुधार भी नहीं हो रहा था।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले टेस्ट रैंकिंग में भारत को लगा बड़ा झटका, नंबर 1 बनी न्यूजीलैंड की टीम

निर्मल कौर को मई के आखिरी हफ्ते में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर मिल्खा सिंह की हालत में सुधार होने के बाद परिवार ने उन्हें घर भेज दिया लेकिन निर्मल कौर का इलाज चलता। भारत के दिग्गज गोल्फर और मिल्खा सिंह के बेटे अपनी बहन डॉक्टर मोना के साथ अस्पताल में लगातार डॉक्टर्स से संपर्क बनाये हुए थे।

गौरतलब है कि निर्मल कौर के परिवार ने रविवार को बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और कहा,'हमें आपको यह जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रही निर्मल मिल्खा सिंह आज शाम 4 बजे जिंदगी की जंग हार गई। पंजाब सरकार में महिला खेलों की पूर्व निदेशक और भारतीय महिला नेशनल वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल जी ने अपनी आखिरी सांसों तक बहादुरी से यह जंग लड़ी। वह मिल्खा परिवार की रीढ़ की हड्डी थी जो कि 85 साल की उम्र में चल बसी। बड़े दुख की बात है कि उनकी अंतिम क्रियाओं में मिल्का सिंह जी भाग नहीं ले पायेंगे क्योंकि वह खुद आईसीयू में भर्ती हैं। हम सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिये शुक्रिया अदा करते हैं।'

और पढ़ें: ICC ने 10 दिग्गज खिलाड़ियों को किया हॉल ऑफ फेम में शामिल, इस भारतीय को मिली जगह

आपको बता दें कि मिल्खा सिंह की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था लेकिन एक बार फिर से उनकी हालत बिगड़ी जिसके बाद उनकी इलाज जारी है और फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 22:24 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+