ENG vs NZ: कीवी टीम पर भारी पड़ सकता था विलियम्सन का फैसला, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित किए जा रहे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया जहां पर तीसरा दिन बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल जाने के चलते ड्रॉ रहा। हालांकि केन विलियमसन ने मैच के आखिरी दिन जीत की सोच दिखाते हुए इंग्लैंड के सामने 275 रनों का टारगेट रखा और 75 ओवर रहते हुए बल्लेबाजी के लिये बुलाया। एक वक्त ऐसा लगा कि शायद कीवी कप्तान का यह फैसला उन पर उल्टा पड़ जायेगा लेकिन अंत में ऐसा हुआ नहीं और इंग्लिश टीम 170 रन ही बना सकी।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम के लिए डेब्यू कर रहे डेवोन कॉनवे ने दोहरा शतक लगाया तो वहीं पर हेनरी निकोल्स ने 61 रनों की पारी खेली। कीवी टीम के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सिर्फ नील वैगनेर ही 25 रन की नाबाद पारी खेल सके, टीम के बाकी के बल्लेबाज 25 रन की भी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 378 रनों पर ऑल आउट हो गई।
और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये विजडन ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, इस खतरनाक गेंदबाज को किया बाहर
इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज औली रॉबिंसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया तो वहीं पर मार कोट ने भी 3 विकेट हासिल किए। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा जेम्स एंडरसन के खाते में भी दो विकेट आए। वही रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही उसने अपने दो बल्लेबाज महज 18 रन के स्कोर पर खो दिए।
हालांकि इसके बाद कप्तान जो रूट और सलामी बल्लेबाज रॉरी बन्र्स ने दूसरे तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की और टीम को संभालने का काम किया। लार्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते रुका और एक भी ओवर गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं हो सकी। वहीं चौथे दिन जब इंग्लैंड की टीम फिर से बल्लेबाजी करने आई तो काइल जैमिसन ने जो रूट का विकेट लेकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया।
और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले जारी है केन विलियमसन की खराब फॉर्म, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उठाये सवाल
ओली पॉप ने रॉरी बर्न्स के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद तिम साउदी के रूप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर कीवी गेंदबाजों का कहर टूट पड़ा। सऊदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट हासिल किए वहीं जैमिसन ने भी तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को वापसी करने से रोका।
इंग्लिश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स ने सबसे ज्यादा 132 रनों की पारी खेली तो वहीं पर जो रूट और ऑली रॉबिंसन ने 42-42 रनों का योगदान दिया। वहीं दूसरी पारी में कीवी टीम ने 6 विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा। मैच के आखिरी दिन 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 70 ओवर के खेल के बाद 3 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी, हालांकि खेल का समय समाप्त होने के चलते मैच पूरा नहीं हो सका और इसे ड्रॉ घोषित किया गया। इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में डॉमिनिक सिब्ले ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कप्तान जो रूट ने भी 40 रनों का योगदान दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications