IND vs ENG: दूसरी पारी के हीरो बल्लेबाज बने अश्विन, इंग्लैंड को मिला 482 रनों का लक्ष्य
नई दिल्लीः भारत की चौथी पारी 286 रनों पर सिमट गई है और इंग्लैंड को जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य मिला है। पहली पारी में जहां रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था तो वहीं दूसरी पारी रविचंद्रन अश्विन के नाम रही जिन्होंने 106 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 62 रन बनाए।
यह अश्विन के करियर का 5वां टेस्ट था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट भी लिए थे। अभी दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान अश्विन के पास कमाल दिखाने का भरपूर मौका है।

लगातार तीसरा दिन भारत के नाम-
इस मैच की खास बात यह रही है कि दूसरे और तीसरे दिन का शुरुआती घंटा पूरी तरह इंग्लिश गेंदबाजों के नाम रहा है क्योंकि इस दौरान बहुत तेजी से कई भारतीय विकेट गिरे हैं। कल भारत ने 29 रन जोड़कर ही अपने 4 विकेट सुबह खो दिए थे तो आज पहले ही घंटे में फिर से चार विकेट गिर गए। कल पुच्छले बल्लेबाज खेल रहे थे तो आज टॉप मिडिल ऑर्डर ध्वस्त हुआ। लेकिन ना तो कल और ना ही आज इन 8 विकेटों का कोई भी फायदा इंग्लैंड को हुआ। इन शुरुआती घंटे को छोड़ दें तो हर दिन ओवरऑल भारत के नाम रहा है।
युजवेंद्र चहल पर किए गए कमेंट के चलते युवराज सिंह पर दोबारा दर्ज हुई FIR

इस पिच पर बैटिंग का निचोड़-
इस पिच परर बैटिंग को पूरे मैच में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, विराट कोहली ,आर अश्विन और बेन फॉक्स की बल्लेबाजी के इर्द-गिर्द समझा जा सकता है। इस मुश्किल पिच पर इन सभी ने बेहतरीन तरीके से बताया कैसे बैटिंग की जाती है। एक दूसरी दिलचस्प बात यह भी है कि उपरोक्त किसी भी बल्लेबाज ने दोनों पारियों में लगातार अच्छा नहीं किया। कोई पहली पारी में फेल रहा तो कोई दूसरी पारी में।
मैच का सबसे बड़ा परिभाषित पल रोहित शर्मा के पहली पारी में 161 रन कहे जाएंगे जिसने पूरे मैच की ही टोन सेट कर दी। दूसरी पारी में विराट कोहली ने जो अर्धशतक बनाया उसने अश्विन के शतक की राह सेट कर दी। कोहली के आउट होने के बाद अश्विन ने खुद अपनी जिम्मेदारी लेकर जिस तरह से पारी को आगे बढ़ाया और अपना 5वां शतक लगाया, वह अलग ही स्तर था। उससे इंग्लैंड के बल्लेबाज कई तरह की प्रेरणा ले सकते हैं। पर सवाल यह है कि इंग्लैंड का कौन सा बल्लेबाज ऐसा जज्बा दिखा पाएगा?

भारत की दूसरी पारी का सार-
भारत की दूसरी पारी के टॉप ऑर्डर से शुरू करें तो रोहित 26, शुभमन गिल 14, पुजारा 7 रन बनाकर आउट हुए। मीडिल ऑर्डर की बात करें तो और पंत 8, रहाणे 10 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर चलते बने।
लोअर ऑर्डर की बात करें तो यादव 3, ईशांत 7 रन बनाकर आउट हुए। इन सभी सस्ते आउट के बीच दो नाम थे जिन्होंने कमाल किया- विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन। विराट कोहली ने तब शानदार खेल दिखाया जब भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 106 रन बनाए थे। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर टीम को 200 के पार कर दिया और 62 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।
210 रनों पर 8 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अश्विन ने पुच्छले बल्लेबाजों के साथ 76 रन और जोड़ दिए। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2 छक्के लगाते हुए 21 गेंदों पर 16 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
अश्विन 148 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का लगाया। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और जैक लीच ने 4-4 विकेट लिए। एक विकेट ओली पोप को मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
