Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले मैच की पहली गेंद पर विंडीज क्रिकेटर सुनील अंबरीश के नाम जुट गया एक अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्लीः पहले ही मैच में पहली ही गेंद पर आउट होकर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर सुनील अंबरीश ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे खुद वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज भी याद नहीं रखना चाहेगा। पहली ही गेंद पर हिट विकेट का कारनामा 1 दिसंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ है।

पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे सुनील अंबरीश

पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे सुनील अंबरीश

दरअसल, 24 साल के वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सुनील अंबरीश न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अपना पहला मैच खेलने उतरे थे। वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट हो चुकी थी, जिसके बाद सुनील को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे।

11 वें बल्लेबाज हैं सुनील

11 वें बल्लेबाज हैं सुनील

सुनील अब क्रीज पर आए और गए। नील वैगनर गेंद का सामना करने हुए वो हिट विकेट हो गए। क्रिकेट इतिहास में टेस्ट डेब्यू में सुनील हिट विकेट होने वाले 11 वें बल्लेबाज हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट होने वाले वो पहले बल्लेबाज हैं।

आधी टीम हो चुकी आउट

आधी टीम हो चुकी आउट

सुनील के आउट होने पर वेस्टइंडीज का स्कोर 80 रन था। मैच में वेस्टइंडीज की हालत काफी खराब नजर आ रही है। टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए।

ये बल्लेबाज हो चुके हैं आउट

ये बल्लेबाज हो चुके हैं आउट

उनसे पहले टेस्ट मैचों में हिट विकेट गोल्डन डक होने वाले बल्लेबाज

1.इम्तियाज अहमद, 1962 पाकिस्तान विरुद्ध इंग्लैंड, ढाका

2.विजय मांजरेकर, 1962 भारत विरुद्ध वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन

3.माइक प्रॉक्टर, 1967, द. अफ्रीका विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, पोर्ट एलिजाबेथ

4.वी. होल्डर, 1975, वेस्टइंडीज विरुद्ध भारत, चेन्नई

5.डेरेक मरे, 1980, वेस्टइंडीज विरुद्ध इंग्लैंड, ओवल

6.सुनील अंबरीश, 2017, वेस्टइंडीज विरुद्ध न्यूजीलैंड, वेलिंगटन

डैशिंग और बिंदास के बाद सामने आया कोहली की संस्कारी रूप, बेदी और शर्मिला का पैर छूकर जीता दिल

Story first published: Friday, December 1, 2017, 14:22 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+