रोनाल्डो, पेले के खास क्लब में शामिल हुए लियोनेल मेसी, बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। फुटबॉल के मैदान पर बार्सिलोना के लिये फारवर्ड खेलने वाले दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस दौरान वह दिग्गज खिलाड़ी पेले, ब्राजील के रोमारियो, जोसेफ बिकन और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हो गये हैं। स्पेनिश लीग ला लिगा में एटलेटिको के खिलाफ खेलते हुए लियोनेल मेस्सी ने अपने करियर का 700वां गोल पूरा किया और 700 गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गये।
और पढ़ें: 2020 में नहीं रहे एक और क्रिकेटर, पिता ने भारत तो बेटे ने पाकिस्तान के लिये खेला क्रिकेट
अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे लियोनेल मेस्सी के लिये उनका 700वां गोल थोड़ी राहत की खबर ला सकता है क्योंकि पिछले कुछ समय से बार्सिलोना के सहायक कोच इडेर सर्बिया के साथ खराब रिश्तों के चलते उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा है। इसे देखते हुए फैन्स ने उनकी रेटिंग भी कम कर दी है।
और पढ़ें: 40 साल बाद गावस्कर ने कप्तानी से हटाने पर किया खुलासा, बोले- जीत के बाद भी छीनी कमान

700 गोल करने वाले 7वें खिलाड़ी बने हैं मेसी
अपने करियर के दौरान 700 गोल करने वाले खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी 7वें खिलाड़ी बने हैं जबकि मौजूदा समय में जो खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं उसमें दूसरे खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में पहला नाम जोसेफ बिकन का है जिन्होंने 1931-1956 तक फुटबॉल खेला और इस दौरान स्लेविया प्रेग के लिये 217 मैच में 395 गोल किया। माना जाता है कि बिकन ने अपने करियर के दौरान करीब 1500 गोल किये। इस लिस्ट में ब्राजील के रोमारियो (772 गोल), पेले (767 गोल), फेनेक पुस्कस (746 गोल), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (744 गोल) और गर्ड मुलर (735 गोल) का नाम शामिल है।

बैलेन डिआर अवॉर्ड की रेस में पीछे चल रहे हैं मेसी
फुटबॉल वेबसाइट गोलडॉटकॉम (goal.com) की रिपोर्ट के अनुसार फीफा की ओर से दिये जाने वाले बैलेन डिआर अवॉर्ड की रेस में लियोनेल मेसी काफी पीछे चल रहे हैं। फुटबॉल रैंकिंग में कम रेटिंग के चलते वह फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। इस बार अवॉर्ड की रेस में रॉबर्ट लेवांडॉस्की सबसे आगे चल रहे हैं जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे और तीसरे नंबर पर केविन डि ब्रुएन हैं।
मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपना गोल भी कैम्प नाऊ में आज से करीब 15 साल पहले किया था। मेसी ने एक मई 2005 को कैम्प नाऊ में अल्बासेटे (Albacete) के खिलाफ बार्सिलोना के लिए अपना पहला गोल किया गया था।

जीत की उम्मीदों पर ड्रॉ ने फेरा पानी
गौरतब है कि बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बीच हुआ यह अहम मैच 2-2 के ड्रॉ पर खत्म हुआ। एटलेटिको मैड्रिड ने इस ड्रॉ को खेलकर बार्सिलोना के खिताब जीतने की उम्मीदों का बड़ा झटका दिया। बार्सीलोना को अभी 4 दौर खेलने है और इस बीच यह उसका तीसरा ड्रॉ है जिसके बाद वह रियाल मैड्रिड से 1 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है।
मैड्रिड का सामना गुरूवार को गेटाफे से होगा और उसके पास पांच मैच बाकी रहते चार अंक की बढत बनाने का यह सुनहरा मौका है। मार्च में कोरोना वायरस महामारी के समय लीग रोक जाने पर बार्सीलोना की टीम रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे थी। खेल बहाल होने के बाद से रीयाल मैड्रिड ने पांचों मैच जीते हैं । बार्सीलोना ने छह में से तीन मैच जीते हैं।
मेसी के गोल के बाद ला लिगा की अंक तालिका में बार्सिलोना के 70 अंक हो गए हैं। उसे टॉप पर पहुंचने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। एटलेटिको मैड्रिड 59 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
