WTC फाइनल जीतने के बाद कीवी टीम को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, पासपोर्ट जब्त कर की खास डिमांड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कीवी टीम ने विराट सेना को 8 विकेट से हराकर 21 साल के बाद आईसीसी की ट्रॉफी जीतने का काम किया है और टेस्ट प्रारूप की पहली चैम्पियन टीम बन गई है। जहां भारतीय टीम हार के बाद लंदन में 20 दिन का ब्रेक बिताकर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है तो वहीं पर कीवी टीम टेस्ट चैम्पियनशिप जीतकर अपने देश लौट गई है। अपने देश वापस पहुंचने पर कीवी क्रिकेट टीम का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। कीवी टीम मैच जीतने के बाद फिलहाल 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड में समय बिता रही है और एयरपोर्ट पर बिना किसी से मिले सीधे अपने होटल पहुंची।
इस दौरान कीवी टीम के तेज गेंदबाज नील वैग्नर ने टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने के बाद देश पहुंचने के माहौल के बारे में बताया और अपने स्वागत का अनुभव सुनाते हुए बताया कि इससे पहले कभी भी टीम का ऐसा वेलकम नहीं हुआ था। स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से बात करते हुए वैग्रर ने कहा कि इससे पहले कभी भी हमारा स्वागत ऐसा हुआ नहीं था, सभी लोग टीम के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे थे।
और पढ़ें: ISSF विश्व कप में सौरभ चौधरी-मनु भाकेर की जोड़ी ने जीता सिल्वर, ओलंपिक्स में बढ़ी पदक की उम्मीद
उन्होंने कहा,'जब हम एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने हमसे हमारे पासपोर्ट ले लिये और टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा के बारे में पूछते नजर आये। पुलिस अधिकारी हमें वहीं पर रोक कर हमारे साथ फोटो लेना चाह रहे थे। सभी के चेहरे पर इतनी खुशी देखकर काफी अच्छा लग रहा था। यह ऐसी फीलिंग थी जिसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है। यह सपने की तरह लग रहा था। सब कुछ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हो रहा था। हमारे पास चैम्पियनशिप की गदा थी और सभी इसके साथ एक फोटो लेना चाहते थे लेकिन हम उन्हें वो दे नही सकते थे। यह बुरा लगता था लेकिन कोरोना से बचाव को देखते हुए यही करना सही था।'
नील वैग्नर ने आगे बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के फैन्स के चेहरों पर इतनी खुशी देखकर काफी अच्छा लगा। सब लोग हमें दूर से बधाई दे रहे थे। नील वैग्नर ने आगे बताया कि इस समय गदा 2 हफ्ते के लिये संन्यास लेने वाले बीजे वॉटलिंग को दी गई है।
और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर धवन के साथ किसे मिलेगा ओपनिंग का मौका, शॉ-पाड्डिकल या गायकवाड़
वॉटलिंग ने इस मैच के दौरान 5 कैच पकड़ने का काम किया था। इस दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी और उसके बाद भी वो मैच में खेलते नजर आये। आपको बता दें कि नील वैग्नर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को जबरदस्त स्ट्रेटेजी के तहत आउट करने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications