Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ashes 2021 से पहले फिर कनकशन का शिकार हुए विल पुकोवस्की, करियर में 10वीं बार लगी सिर पर चोट

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की एक बार फिर कनकशन का शिकार हो गये हैं जिसके चलते उन्हें कनकशन स्पेशलिस्ट से सलाह लेने पर मजबूर हो गये हैं। विक्टोरिया की टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बने विल पुकोवस्की के हेलमेट पर गेंद लगी जिसके बाद उन्हें कनकशन स्पेशलिस्ट के पास ले जाया गया। वह कंधे की चोट से उबरने के बाद फुल ट्रेनिंग का हिस्सा बने थे। पुकोवस्की जंक्शन ओवल के मैदान पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे जहां पर उनके सिर पर गेंद लगी और वो कनकशन का शिकार बन गये।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार पुकोवस्की को लगी यह चोट उनके करियर में लगी पिछली कनकशन चोटों जितनी खतरनाक नहीं है लेकिन इस चोट ने डॉक्टर से उन्हें सलाह लेने पर मजबूर कर दिया। उल्लेखनीय है कि विल पुकोवस्की की टीम अपने अब तक के करियर के दौरान 10 बार कनकशन का शिकार हो चुके हैं।

और पढ़ें: 'बहुत तगड़ी है हमारी टीम, उन्हें उड़ा देगी', भारत-पाक मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर को दी चेतावनी

इतना ही नहीं कनकशन के चलते ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज को हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से दूर होना पड़ा। पिछले साल जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची थी तो सीरीज से पहले खेले गये अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया ए की तरफ से खेल रहे विल पुकोवस्की के सिर पर कार्तिक त्यागी की गेंद लगी और कनकशन का शिकार होने के चलते वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गये।

एशेज सीरीज में सिडनी के मैदान पर अपने टेस्ट डेब्यू से पहले विल पुकोवस्की को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के न्यूरोलॉजिस्ट और स्वतंत्र न्यूरोलॉजिस्ट की ओर से यह आश्वासन दिया कि वो तब तक ठीक हो जायेंगे। वह डेब्यू से पहले शैफील्ड शील्ड के इस सीजन में विक्टोरिया की तरफ से खेलने को तैयार थे। विक्टोरिया की टीम को शैफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 3 शील्ड मैच और मार्श कप में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने थे, हालांकि दोनों राज्य के बीच की सीमा इस महीने के अंत तक खोला जायेगा।

और पढ़ें: रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द भारत को बनानी चाहिये टीम, ब्रेट ली ने बताया WC जीतने का फॉर्मूला

चोट को लेकर विक्टोरिया की ओर से जारी की गई रिलीज के अनुसार क्रिकेट विक्टोरिया इस बात की पुष्टि करता है कि विल पुकोवस्की के सिर पर ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी है और फिलहाल वो क्रिकेट विक्टोरिया के मेडिकल स्टाफ के अंदर रिकवरी मैनेज कर रहे है। वह जल्द से जल्द ठीक होकर ट्रेनिंग में वापस आने की ओर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि विक्टोरिया की टीम के लिये कंधे की चोट से वापसी कर रहे इस बल्लेबाज को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी, यहां तक कि उन्हें फील्ड पर गेंद फेंकने से भी रोका गया था। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टी20 विश्वकप के बाद हाई प्रोफाइल एशेज सीरीज की ओर देख रही है जिसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या इसका आयोजन हो सकेगा या नहीं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल पर सवाल उठाये जाने के बाद सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, हालांकि अंत में इस सीरीज को हरी झंडी दे दी गई है।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 0:49 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+