Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हिटमैन के साथ विश्व कप खेल चुके भारतीय गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, CSK के लिये खेला था IPL

Indian Pacer Yo Mahesh Announced retirement from all forms of cricket: नई दिल्ली। साल 2020 में भारतीय खिलाड़ियों का संन्यास लेने का सिलसिला लगातार जारी है, इसमें से कई खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम कमाया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला तो लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपना नाम कमाया। इस साल अब तक 10 भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, वहीं सोमवार को इस लिस्ट में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम जुड़ गया।

भारतीय तेज गेंदबाज यो महेश (Yo Mahesh) ने सोमवार को अपने 33वें जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यो महेश (Yo Mahesh) भारत के कुछ उन प्रतिभाशाली गेंदबाजों में से एक हैं जिन्होंने घरेलू स्तर पर काफी नाम कमाया लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिये खेल पाने में नाकाम रहे।

अपने संन्यास का ऐलान करते हुए यो महेश (Yo Mahesh) ने कहा, 'मेरे लिये अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिये करियर का सबसे अच्छा समय रहा। मैं बीसीसीआई को भारत की अंडर-19 और इंडिया ए टीम में मुझे मौका देने के लिये शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरे लिये सबसे ज्यादा सम्मान की बात है।'

और पढ़ें: PAK vs NZ: बे-ओवल में बिना बाबर-इमाद के उतरेगी पाकिस्तान की टीम, पहले टेस्ट के लिये किया टीम का ऐलान

यो महेश (Yo Mahesh) ने अपने 14 साल के करियर में 50 फर्स्ट क्लास, 61 लिस्ट ए और 46 टी-20 मैचों में शिरकत की और 253 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 2 शतक, 6 अर्धशतक की मदद से 3479 रन बनाने का काम भी किया। यो महेश (Yo Mahesh) साल 2006 अंडर 19 विश्व कप में उस भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे जिसमें रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी साथ खेले थे।

यो महेश (Yo Mahesh) ने अपने करियर के दौरान आईपीएल में भी शिरकत की और 18 मैचों में 21 विकेट हासिल किये। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला अगस्त 2019 में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में खेला था।

और पढ़ें: AUS vs IND: शेन वॉर्न ने बताया क्यों एडिलेड में फटे जूते के साथ उतरे थे मोहम्मद शमी

गौरतलब है कि तमिलनाडु से आने वाला यह गेंदबाज अपने करियर में लगातार चोटों से परेशान रहा जिसके चलते वह ज्यादा लंबा नहीं खेल सके। उन्होंने लंदन में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया और 2017 में लगभग 5 साल बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की और मुंबई के खिलाफ नाबाद 103 रनों की पारी खेली।

Story first published: Monday, December 21, 2020, 17:05 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+