'मैंने पहले भी आपको देखा है'- WTC फाइनल से पहले बुमराह ने संजना को दिया मजेदार इंटरव्यू- VIDEO
नई दिल्लीः भारत के इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह की भूमिका काफी अहम होने जा रही है। बुमराह का एक बड़ा इम्तिहान कल 18 जून साउथहैंपटन में होगा जब भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब के लिए न्यूजीलैंड का सामना करने उतरेगी। उम्मीद की जा रही है कि एजेस बाउल में टीम इंडिया बुमराह के साथ मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की पेस तिकड़ी को लेकर उतर सकती है। अंतरराष्ट्रीय कैरियर के छोटे से पड़ाव में ही बड़ा नाम कमाने वाले बुमराह को एक बार फिर से बड़ी परफारमेंस की दरकार है और इंग्लैंड में इसके लिए उचित प्लेटफार्म सज चुका है।
बुमराह लोकप्रिय टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ इस साल फरवरी में शादी कर चुके हैं और नए रिश्ते में बंधने के बाद यह उनका पहला टेस्ट मुकाबला है। इस मैच से पहले बुमराह ने आईसीसी के लिए एक खास इंटरव्यू दिया है जिसकी मेजबान कोई और नहीं उनकी पत्नी संजना थीं। आईसीसी ने इंटरव्यू का वीडियो भी शेयर किया है।

"मैंने आपको पहले भी कहीं देखा है"
इस वीडियो की शुरुआत बुमराह द्वारा गैलरी से इंटरव्यू रूम में जाने के साथ होती है जहां पर वह कमरे में प्रवेश करने के बाद संजना को देखकर सरप्राइज रह जाते हैं और हसंते हुए कहते हैं- "मैंने आपको पहले भी कहीं देखा है।"
इंटरव्यू की थीम जसप्रीत बुमराह की इंस्टाग्राम फोटो से जुड़ी हुई यादें थी जिनको लेकर बुमराह को संजना के सामने बात करनी थी। संजना ने बुमराह से पहले अपना परिचय देने के लिए कहा और फिर उनको आईपैड दे दिया गया जिसमें बुमराह के इंस्टाग्राम की कुछ खास फोटो थी। पहली फोटो में बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने हाथ में ली हुई है जिस पर संजना ने पूछा कि उनको उस दौरान कैसा महसूस हुआ था? बुमराह उस मैच का हिस्सा नहीं थे और उन्होंने बताया कि वे जीतने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे थे और टीम ने सेलिब्रेट भी किया लेकिन बहुत अधिक सेलिब्रेट नहीं किया जा सका क्योंकि इतनी इजाजत नहीं होती है।
WTC Final: वेंकटेश प्रसाद ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, बोले- किसी भी पिच पर कमाल करेगी टीम

बुमराह की इंस्टाग्राम फोटो मेमोरी पर लिया गया इंटरव्यू-
दूसरी फोटो में बुमराह को गिटार बजाते हुए देखा जा सकता है जिस पर उस संजना ने पूछा कि ये किस मौके की फोटो है और क्या वह गिटार बजाना जानते हैं? बुमराह ने कहा कि वे गिटार बजाना नहीं जानते यह केवल फोटो के लिए किया गया था लेकिन किसी दिन वे गिटार बजाना सीख सकते हैं। बुमराह इस दौरान की भी खुलासा किया कि यह उनकी सिस्टर का गिटार था। संजना कहती है कि वह इंतजार कर रही हैं जब बुमराह गिटार बजाना सीख लेंगे।
अगली फोटो में बुमराह अपने बचपन में देखे जा सकते हैं जहां पर उनकी बहन भी उनके साथ है लेकिन वे इतने छोटे हैं कि बता नहीं पाते कि उस दौरान वे क्या सोच रहे थे। अगली फोटो पर बुमराह ने बताया कि यह अंडर 17 के दिनों की फोटो है और यह एक T20 मैच था जहां पर उन्होंने पहली बार बड़ी परफॉर्मेंस दी थी।

बुमराह की शर्टलेस फोटो पर संजना ने किया ये सवाल-
बुमराह की अगली फोटो दिलचस्पी थी जिसमें उनको शर्टलेस देखा जा सकता है जहां पर उनकी बॉडी काफी दुबली पतली है और उनके सिक्स पैक एब्स अच्छे से देखें जा सकते हैं। इस फोटो को देखते ही बुमराह ने पूछा कि क्या संजना ने यह सब फोटो सेलेक्ट की है तो वह बोलती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है। बुमराह बताते हैं कि वह बचपन में बहुत दुबले-पतले नहीं थे और उनका शरीर थुल-थुल टाइप था इसके चलते उनको ट्रांसफॉर्म होने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी कठिन ट्रेनिंग ली। संजना बुमराह से पूछती है कि उनको अपनी बॉडी को दिखाने की आदत है? तब बुमराह कहते हैं कि थोड़ा बहुत यह बॉडी को दिखाने के लिए भी किया गया था।
|
शादी की फोटो पर बुमराह बोले- ये कौन हैं, मैंने इनको देखा है
अंत में जो दो फोटो दिखाई गई वे खास थी क्योंकि उसमें बुमराह और संजना की शादी के पल थे। बुमराह अपनी शादी की फोटो देखने के तुरंत बाद संजना से कहते हैं कि इस तस्वीर में यह मेरे साथ कौन है? मैंने इनको पहले भी कहीं देखा है। इस बात पर संजना हंस पड़ती हैं तब बुमराह बताते हैं, "यह मेरे जीवन का बेस्ट दिन था जो हाल ही में घटित हुआ है।"
संजना पूछती है, "इस इस तस्वीर के दौरान कुछ अच्छे पल भी थे क्या आपको वे सब याद है?" बुमराह कहते हैं, "काफी हंसी मजाक चल रही थी और हम एक दूसरे को देख कर हंस रहे थे।" बुमराह ने इस दौरान कई बार कहा कि ये उनकी जिंदगी का बेस्ट दिन था।
दूसरी तस्वीर में बुमराह और संजना साथ-साथ फेरे ले रहे हैं जिसमें बुमराह मजाक करते हुए कहते हैं, "इस तस्वीर में सजावट बहुत अच्छी है और जो इंसान फ्रंट में चल रहा है वह भी काफी अच्छा है।" इस पर संजना हस पड़ती है। इसके साथ ही इंटरव्यू समाप्त होने लगता है और संजना बुमराह को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं देती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
