वसीम जाफर से परेशान हुए माइकल वॉन, सोशल मीडिया पर करना चाहते हैं ब्लॉक, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फैन्स और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिलती है जो कि मीम बन जाती है और जबरदस्त तरीके से वायरल होती हैं। पिछले कुछ समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दिये गये अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स के बीच एक खास जगह बनाई जिसमें वो अक्सर ट्रोल होते नजर आते हैं, हालांकि माइकल वॉन को ट्रोल करने वाले लोगों में सिर्फ भारतीय फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर भी शामिल है जो अक्सर अपनी हाजिरजवाबी के चलते माइकल वॉन को ट्रोल करते हुए नजर आते हैं।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर माइकल वॉन और वसीम जाफर के बीच होने वाली यह नोंक झोंक भले ही फैन्स को काफी पसंद आती हो लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को रास नहीं आ रही है जिसके चलते उन्होंने क्रिकट्रैकर को दिये एक इंटरव्यू में वसीम जाफर को ब्लॉक करने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
और पढ़ें: कोहली के बाद रोहित नहीं बल्कि यह युवा खिलाड़ी बनेगा कप्तान, पूर्व चयनकर्ता ने किया बड़ा दावा
28 मई को क्रिकट्रैकर वेबसाइट की ओर से उसके सभी सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित किये जाने वाले इस इंटरव्यू का एक टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया जिसमें माइकल वॉन कुछ सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। इसमें माइकल वॉन से सबसे पहले सवाल के रूप में पूछा गया कि किसी पूर्व या मौजूदा क्रिकेटर का नाम बतायें जिसे वो सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते हैं, इसके जवाब में वॉन ने वसीम जाफर का नाम लिया।
वहीं वसीम जाफर ने भी इस टीजर में वॉन की ओर से दिये गये जवाब पर मजे लेते हुए भारतीय टीम के ट्रॉफी जीतने की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि माइकल वॉन की ओर से मुझे ब्लॉक किये जाने की इच्छा सुनने के बाद मैं और मेरे दोस्त।
और पढ़ें: '8-9 दिन तक नहीं आई थी नींद', अश्विन ने सुनाई IPL 2021 में कोरोना से लड़ाई की कहानी
गौरतलब है कि माइकल वॉन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि अगर विलियमसन भारतीय होते तो दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज माने जाते और कोहली सिर्फ फॉलोअर्स और भारतीय होने के चलते सबसे महान जाने जाते हैं। वहीं माइकल वॉन के इस बयान पर वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का उदाहरण देते हुए कहा कि 6 उंगलियां ऋतिक के पास है लेकिन करता माइकल वॉन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
