IND vs NZ: रांची में मार्टिन गप्टिल ने बरसाये रन, ताबड़तोड़ पारी खेल कोहली को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लगातार दूसरे मैच के टॉस में जीत हाथ लगी। भारतीय टीम को जयपुर में खेले गये पहले मैच में 5 विकेट से जीत मिली थी, जिसके बाद रोहित शर्मा की निगाह दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। रांची के मैदान पर आज मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले से ही ओस आनी शुरू हो गई है, जिसके चलते बॉलिंग काफी मुश्किल रहने वाली है और पहले ही ओवर से गेंद गीली हो रही है। इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया।
कीवी टीम ने इस मैच में विस्फोटक शुरुआत करते हुए डैरिल मिचेल (21) और मार्टिन गप्टिल (31) के दम पर पावरप्ले के 6 ओवर्स में ही 64 रन जोड़ डाले और इस दौरान सिर्फ अपना एक ही विकेट खोया। कीवी टीम के लिये मार्टिन गप्टिल ने इस मैच में विस्फोटक शुरुआत करते हुए महज 15 गेंदों में 31 रन जोड़ डाले।
मार्टिन गप्टिल ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्कों का योगदान दिया और 207 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये। गप्टिल ने अपनी इस पारी के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर काबिज हो गये हैं। इस मैच से पहले मार्टिन गप्टिल को विराट कोहली की जगह लेने के लिये 10 रन की दरकार थी लेकिन इस मैच में 31 रनों की पारी खेलकर वह 3248 के आंकड़े पर पहुंच गये हैं।
वहीं विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है जिसके चलते उनके वापस टॉप पर आने में अभी वक्त लगेगा। विराट कोहली इस समय 3227 रन के साथ इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर काबिज हैं, जबकि रोहित शर्मा (3086), एरॉन फिंच (2608) और पॉल स्टर्लिंग (2570) का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें: इंग्लिश क्रिकेटर ने 9 साल पहले की थी चेतेश्वर पुजारा से बदतमीजी, शर्मनाक हरकत पर अब जाकर मांगी माफी
गौरतलब है कि मार्टिन गप्टिल जिस तेजी से रन बना रहे थे उससे लगा कि कीवी टीम बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली है, हालांकि दीपक चाहर ने पारी के चौथे ओवर में गप्टिल का विकेट लेकर तेजी से बह रहे रनों पर थोड़ी लगाम लगाई। हालांकि इसके बावजूद कीवी टीम ने पावरप्ले के अंदर लगभग 11 रन प्रति ओवर की दर से रन बटोर लिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
